Saturday, July 27, 2024
Home उत्तराखंड चारधाम यात्रा मे महिलाओ ने प्रसाद बेचकर किया 48 लाख का कारोबार,...

चारधाम यात्रा मे महिलाओ ने प्रसाद बेचकर किया 48 लाख का कारोबार, भगवान ने कर दी कृपा।

कोरोनाकाल के बाद पटरी पर लौटी चारधाम यात्रा का सकारात्मक असर उत्तराखंड के लोकल उत्पादों और महिला समूहों पर भी देखा गया। केदारनाथ धाम में यात्रा के दौरान अलग अलग महिला समूहों ने प्रसाद बेचकर ही करीब 48 लाख रुपए का कारोबार किया है।

श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर इस बार 15 लाख 63 हजार से ज्यादा यात्री आए। यात्रियों के लिए जिले में संचालित महिला समूह स्थानीय अनाजों जैसे  कुट्टू, चौलाईस मंडुआ आदि से ऑर्गैनिक प्रसाद तैयार करते हैं। महिला समूहों ने इस वर्ष केदारनाथ धाम में करीब 48 लाख रुपए का प्रसाद बेचा। इसके अलावा यात्रा मार्ग पर कई रेस्तरां, कैफे का संचालन भी महिलाएं कर रही हैं।इस तरह यात्रा के दौरान सैकड़ों महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि बाबा केदारनाथ में दुनियाभर से आने वाले तीर्थ यात्रियों को स्थानीय उत्पादों से निर्मित प्रसाद एवं बाबा केदारनाथ के सोविनियर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। साथ ही स्थानीय शहद, हर्बल धूप समेत कई उत्पाद महिलाएं तैयार कर यात्रियों को उपलब्ध करवा रही हैं। इसके अलावा स्थानीय खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए सरस रेस्तरां एवं हिलांस कैफे भी यात्रा मार्ग पर संचालित हो रहे हैं। करीब 20 महिला समूहों से जुड़ी महिलाएं यात्रा में योगदान देकर आत्मनिर्भरता की ओर सशक्त कदम उठा रही हैं। प्रशासन विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रयासरत है।

श्री केदारनाथ धाम में महिलाओं द्वारा तैयार प्रसाद का विपणन करने वाले व्यापारी अर्जुन कुर्मांचली ने बताया कि विभिन्न हैलीपैड़ एवं मंदिर परिसर में तीर्थ यात्रियों को करीब 43 लाख रुपए का प्रसाद बेचा। बताया कि उनके पास जिले भर के करीब 20 महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार चैलाई के लड्डू, हर्बल धूप, चूरमा, बेलपत्री, शहद, जूट एवं रेशम के बैग आदि पहुंचता है। इसके अलावा गंगा जल के लिए पात्र एवं मंदिर की भस्म भी प्रसाद पैकेज का हिस्सा हैं। पूरे पैकेज की कीमत 250 रुपए निर्धारित की गई है, जिसके अतिरिक्त 50 रुपए मंदिर समिति एवं हैली कंपनियों को रॉयल्टी दी जाती है

मंडुआ, चौलाई की बढ़ी डिमांड

2017 में प्रसाद योजना शुरू होने से पहले चौलाई का उत्पादन बेहद सीमित हो गया था जबकि अब इसके उत्पादन में बढोतरी हुई है। प्रसाद बनाने और बेचने वाले समूह 55 रुपए प्रति किलो के हिसाब से किसानों से चैलाई की खरीद करते हैं। अगले वर्ष के लिए 100 कुंतल चैलाई की खरीद के लिए किसानों को उत्पादन करने को कहा गया है। इसके अलावा बेलपत्री का उत्पादन करने वाले किसानों को भी योजना का सीधा लाभ मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की 04 घोषणाएं।  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि...

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की शिष्टचार मुलाकात।

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने...

आरटीओ ने स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर 82 वाहनों के चालान व 04 वाहन किये सीज

आरटीओ शैलेश तिवारी द्वारा बताया गया की स्कूल बसों व स्कूल कैब के नियमोंके विरुद्ध संचालन की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। स्कूली बच्चों की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की 04 घोषणाएं।  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि...

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की शिष्टचार मुलाकात।

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने...

आरटीओ ने स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर 82 वाहनों के चालान व 04 वाहन किये सीज

आरटीओ शैलेश तिवारी द्वारा बताया गया की स्कूल बसों व स्कूल कैब के नियमोंके विरुद्ध संचालन की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। स्कूली बच्चों की...

मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड तीर्थ पुरोहित महापंचायत के पदाधिकारियों ने की भेंट

कैबिनेट द्वारा राज्य के चारधाम और अन्य प्रमुख मंदिरों के नाम ट्रस्ट या समिति गठित किये जाने के विरूद्ध कठोर विधिक प्राविधान किये जाने...

भारी बारिश के चलते कई मार्गंग हुये बंद, गंगोत्री हाईवे मलबा आने से बंद, कर्णप्रयाग में फंसे वाहन

उत्तराखंड में भारी बारिश ने मुश्किल बढ़ा दी है। प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम विभाग की ओर से आज रेड अलर्ट जारी किया...

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री नित्यानंद स्वामी पार्क का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री नित्यानंद स्वामी जी की स्मृति में नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति की ओर...

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अतिवृष्टि के कारण मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया गया। कैबिनेट मंत्री...

मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना-2024 का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘ मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना-2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड...

अग्निवीरों को आरक्षण देगी सरकार, कहा- जरूरत पड़ी तो बनाएंगे कानून, सीएम धामी की घोषणा

उत्तराखंड में अग्निवीरोंं को सरकार अब आरक्षण देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एक कार्यक्रम के दाैरान इसकी घोषणा की। सीएम धामी ने...

केदारनाथ मंदिर के पेदल मार्ग पर अचानक पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से तीन यात्रियों की गई जान

मन में बाबा केदार के दर्शन की आस लिए पग-पग नाप रहे तीर्थयात्रियों ने सोचा भी नहीं था कि वे अब कभी धाम नहीं...