Sunday, October 1, 2023
Home उत्तराखंड चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक सफल लैंडिंग को मुख्यमंत्री...

चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक सफल लैंडिंग को मुख्यमंत्री ने छात्र- छात्रों के साथ बैठकर सजीव प्रसारण देखा, मुख्यमंत्री धामी ने देश वासियो को दी बधाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शासन के उच्चाधिकारियों, विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों व स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक सफल लैंडिंग का सजीव प्रसारण को देखा। सभी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का सम्बोधन सुना व देखा। मुख्यमंत्री ने भारत की इस ऐतिहासिक सफलता के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, इसरो की टीम, वैज्ञानिकों व देश-प्रदेश की जनता को बधाई व शुभकामनाएं भी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा, रायपुर तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय, बनियावाला के छात्रों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंद्रयान-3 की चन्द्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ आज भारत विश्व का पहला देश बन गया है जिसके हम सभी साथी बने है। आज भारत दुनिया के हर क्षेत्र में नंबर एक बनने की दिशा में अग्रसर है। एक समय हमारे देश को सपेरो का देश कहा जाता था आज विज्ञान के क्षेत्र में देश नंबर 01 बना है।

देश आज 11वीं से 5वीं अर्थव्यवस्था बन गया है। 2027-28 तक देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के साथ 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दुनिया का नेतृत्व करने वाला शक्तिशाली व समर्थ देश बनेगा। इसकी जिम्मेदारी हमारे युवा छात्रों की है। हमारे आज के युवा छात्र देश का भविष्य है। हमारे युवा छात्र भविष्य में जिस क्षेत्र में जाए उसका नेतृत्व करे तथा देश के सपने एवं अपेक्षाओं को पूरा करने में अपना योगदान देने का प्रयास करें।

मुख्यमंत्री ने इस सफलता के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब चंद्रयान-2 सफल नही हो पाया तो प्रधानमंत्री ने हमारे वैज्ञानिकों को गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया तथा दुगनी ताकत से इस अभियान को पूर्ण करने की शुभकामनायें दी। आज प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन तथा हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों से देश ने दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी छात्रों से बातचीत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने भी इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी। सचिव शिक्षा श्री रविनाथ रमन ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, शैलेश बगोली, महानिदेशक शिक्षा श्री बंशीधर तिवारी सहित अन्य उच्चाधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

स्वच्छता ही सेवा पखवाडा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही ये बात “मन में रखो एक ही सपना स्वच्छ बनाना है...

लंदन दौरे से उत्तराखण्ड में 12 हजार 50 करोड के एमओयू से उत्तराखड मे रोजगार के साथ ही पर्यटन को मिलेगा बढावा- मुख्यमंत्री पुष्कर...

एक तारीख, एक घंटा, एक साथ अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम झाड़ू लगाकर स्वच्छता में श्रमदान करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर गांधी जयंती से एक दिन पूर्व देशभर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम...

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने गांधी जयंती के पूर्व दिवस पर चलाया स्वच्छता अभियान।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर महात्मा गांधी जी की जयंती के पूर्व दिवस पर श्रद्धांजलि स्वरूप एक तारीख एक घंटा स्वच्छता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

स्वच्छता ही सेवा पखवाडा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही ये बात “मन में रखो एक ही सपना स्वच्छ बनाना है...

लंदन दौरे से उत्तराखण्ड में 12 हजार 50 करोड के एमओयू से उत्तराखड मे रोजगार के साथ ही पर्यटन को मिलेगा बढावा- मुख्यमंत्री पुष्कर...

एक तारीख, एक घंटा, एक साथ अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम झाड़ू लगाकर स्वच्छता में श्रमदान करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर गांधी जयंती से एक दिन पूर्व देशभर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम...

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने गांधी जयंती के पूर्व दिवस पर चलाया स्वच्छता अभियान।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर महात्मा गांधी जी की जयंती के पूर्व दिवस पर श्रद्धांजलि स्वरूप एक तारीख एक घंटा स्वच्छता...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को जन्मदिवस की बधाई देने पहुंचे उनके आवास।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल श्री भुवन चंद्र खंडूरी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन...

पूंजीगत परिसम्पत्तियों के सृजन में अभिवृद्धि राज्य की शीर्ष प्राथमिकता – प्रेमचंद अग्रवाल।

वित्त मंत्री ने कहा कि पूंजीगत परिसम्पत्तियों के सृजन में अभिवृद्धि राज्य की शीर्ष प्राथमिकता है। सुनहरे भविष्य के लिए निजी क्षेत्र में निवेश...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लंदन से लौटने के बाद मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यूनाइटेड किंगडम दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं पार्टी...

शहरी विकास व आवास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आईएसबीटी का किया निरीक्षण।

शहरी विकास व आवास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आईएसबीटी का निरीक्षण किया। इस दौरान आईएसबीटी में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और...

ई-रक्तकोष पोर्टल पर एक लाख से अधिक ने किया पंजीकरण, रंग लाई स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मुहिम

राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति कितनी संजीदा है इस बात का अनुमान प्रदेश में आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान...

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने आज परखी पौड़ी जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत, खामियों पर लगाई अधिकारियों को फटकार,

जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं और डेंगू महाअभियान की जमीनी हकीकत जानने स्वास्थ्य सचिव डॉ० आर० राजेश कुमार आज पौड़ी जनपद के अपने एक दिवसीय...

यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि यू.के. में...