मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
बागेश्वर उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। इसके साथ ही भाजपा-कांग्रेस समेत पांच प्रत्याशियों का भाग्य भी ईवीएम में कैद हो गया है। अब आठ सितंबर को मतगणना की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि उपचुनाव में कुल 55.44% मतदान हुआ है। मतदान में कहीं से भी मतदान में कोई व्यवधान नहीं आया।
05:30 PM, 05-Sep-2023
पांच बजे के बाद भी लाइनों में लगे मतदाता
मतदान को लेकर मतदाताओं को खासा उत्साह दिख रहा है। मतदान शाम पांच बजे संपन्न होना था। लेकिन अभी भी मतदाता लाइनों में लगे हैं। शाम छह बजे तक मतदान संपन्न होने की उम्मीद है।
03:07 PM, 05-Sep-2023
तीन बजे तक 45.50% हुआ मतदान
उपचुनाव में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। वहीं मतदान अभी जारी है। दोपहर तीन बजे तक 45.50% मतदान हुआ। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में मतदाता मतदान के लिए पहुंचे। दूरस्थ गावों से महिलाएं पैदल चलकर वोट डालने पहुंच रही हैं।

01:08 PM, 05-Sep-2023
एक बजे तक 41.8% मतदान
बागेश्वर उपचुनाव में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। वहीं, दोपहर एक बजे तक 41.8% मतदान हुआ। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में मतदाता मतदान के लिए पहुंचे।
12:58 PM, 05-Sep-2023
बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर उत्साह
दिन चढ़ने के साथ ही मतदान को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। डंगोली बूथ पर 95 वर्षीय बुजुर्ग बिरमा देवी को कुर्सी पर बैठाकर लोग मतदान केंद्र तक लाए। वहीं पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में भी उत्सा दिखा।
10:55 AM, 05-Sep-2023
11 बजे तक 22.94% हुआ मतदान
बागेश्वर उपचुनाव में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। वहीं, सुबह 11 बजे तक 22.94% मतदान हुआ। दिव्यांग वोटर भी वोट डालने पहुंचे। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा।
10:25 AM, 05-Sep-2023
कुमाऊं आयुक्त ने किया निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण
जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर में मतदान किया। वहीं, कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत एंड आईजी ने निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। साथ ही मतदान से संबंधी जानकारी ली।

09:19 AM, 05-Sep-2023
सुबह नौ बजे तक 10.2% मतदान
बागेश्वर उपचुनाव में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। वहीं, सुबह नौ बजे तक 10.2% मतदान हुआ। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा। दिव्यांग वोटर भी वोट डालने पहुंचे।

08:12 AM, 05-Sep-2023
भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी ने किया मतदान
कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने मंडलसेरा बूथ पर अपनी पत्नी रितु बसंत के साथ मतदान किया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने भी सैनिक कल्याण कार्यालय स्थित बूथ पर वोट डाला।
08:10 AM, 05-Sep-2023
ईवीएम पर लाइट पड़ने से दिक्कत
बूथ संख्या 181 व 182 में ईवीएम पर सीधे लाइट पड़ रही है। जिसके चलते लोगों को चुनाव चिन्ह स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे हैं। टीम इस दिक्कत को दूर करने में जुटी है।
07:46 AM, 05-Sep-2023
ये प्रत्याशी चुनाव मैदान में
भाजपा की पार्वती दास, कांग्रेस के बसंत कुमार, सपा के भगवती प्रसाद उक्रांद के अर्जुन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के भगवत कोहली मैदान में हैं। आज इनका भाग्य मतपेटियों में कैद हो जाएगा।
07:45 AM, 05-Sep-2023
बताया गया कि चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने 24,23,183 रुपये, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने 19,64,100 रुपये, उपपा प्रत्याशी भगवत कोहली ने 1,24,430 रुपये, सपा प्रत्याशी भगवती प्रसाद त्रिकोटी ने 1,71,96 रुपये व्यय किए हैं जबकि उक्रांद प्रत्याशी अर्जुन देव ने 3,33,096 रुपये व्यय किए हैं।
07:43 AM, 05-Sep-2023
संचार विहीन नौ बूथ की सूचना का आदान-प्रदान वायरलेस से
बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में नौ बूथ संचार विहीन हैं। यह सभी बूथ लाहुरघाटी के हैं। इन बूथों से सूचनाओं का आदान-प्रदान पुलिस के वायरलेस सिस्टम से होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भाटनीकोट, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनकोट, राजकीय प्राथमिक विद्यालय विनायक तोक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जाख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सलानी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गनीगांव, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुराग, राजकीय प्राथमिक विद्यालय लमचूला और राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिमगड़ी संचार सुविधा से वंचित हैं। इन बूथों में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए पुलिस के रिपीटर लगाए गए हैं।
07:35 AM, 05-Sep-2023
शुरू हुआ मतदान
बागेश्वर विधानसभा सीट में हो रहे उपचुनाव के लिए सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया है। रातभर हुई बारिश के चलते अभी कम संख्या में लोग पोलिंग बूथ पहुंचे हैं। मौसम खुलने के साथ ही धीरे-धीरे मतदान केंद्रों पर भीड़ जुटने की संभावना है।