Saturday, July 27, 2024
Home उत्तराखंड कांग्रेस के खाते आयकर विभाग द्वारा फ्रीज करने पर कांग्रेस ने किया...

कांग्रेस के खाते आयकर विभाग द्वारा फ्रीज करने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

महानगर कांग्रेस कमेटी, 21 राजपुर रोड़,देहरादून। दिनांक : 17 फरवरी 2024 प्रकाशनार्थ: कांग्रेस के खाते आयकर विभाग द्वारा फ्रीज करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इनकम टैक्स ऑफिस पर प्रदर्शन किया और मोदी सरकार का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी सम्मिलित हुए। कांग्रेस भवन में एकत्रित होकर कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में इनकम टैक्स ऑफिस की तरफ बढ़े। पुलिस मुख्यालय के समीप रोके जाने पर कार्यकर्ताओं ने वहीं पर केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की।

इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी अपर जिलाधिकारी को मौके पर दिया गया।
हरीश रावत ने कहा कि ठीक चुनाव से पहले इस तरह की हरकत दिखती है कि भाजपा देश के संसदीय लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। कुछ जांच भी जरूरी थी तो कम से कम चुनाव तक तो रुकना चाहिए था। अब जब पार्टी अपने खातों का संचालन वैधपूर्ण राजनीतिक गतिविधियों हेतु नहीं कर पाएगी तो लोकसभा चुनावों में कैसे भागीदारी कर पायेगी। भाजपा देश को पूरी तरह से तानाशाही व्यवस्था की तरफ ले जा रही है। महानगर अध्यक्ष गोगी ने कहा कि
इनकम टैक्स विभाग ने भाजपा के इशारे पर यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी है। पार्टी के द्वारा जारी चेक क्लियर नहीं किये जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के खाते भी फ्रीज कर दिए गए हैं। भाजपा ने खुद तो असंवैधानिक करार दिए गए इलेक्टोरल बांड से बेतहाशा धन अपने खातों मे जमा किया और कांग्रेस ने लोगों के बीच क्राउड फंडिंग से जो योगदान लिया उस अकाउंट को भी फ्रीज कर दिया गया है। जनता सब चीजों को महसूस कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता ऐसी हरकतों पर चुप नहीं बैठेंगें। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव महिंद्र नेगी गुरू,गरिमा दौसोनी, अभिनव थापर , सूरज क्षेत्री ,अभिषेक तिवारी ,राजेश पुंडीर ,वकील अहमद ,शहजाद अंसारी ,ललित बद्री ,मोहम्मद फारूक ,अर्जुन पासी ,मोहन सिंह थपली,आदर्श सूद,गगन छछर, विनीत प्रसाद भट्ट ,चुन्नीलाल ढींगरा ,वीरेंद्र पवार ,भूपेंद्र नेगी ,उदय सिंह रावत , अल्ताफ़ अहमद ,पिंटू मौर्य ,सलीम अंसारी ,रवि हसन ,अमन सिंह ,मुकेश , संजय भारती ,मुस्तकीम अंसारी हारुन अंसारी ,मुजाहिद अली ,युसूफ मलिक ,नईम अहमद ,इस्लाम अंसारी ,प्रवीण भारद्वाज ,मोहम्मद इकराम ,संजय शर्मा ,लकी राणा ,इलियास खान ,सौरभ थापा ,अरविंद गुरग,वरुण पासी आदि उपस्थित थे आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की 04 घोषणाएं।  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि...

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की शिष्टचार मुलाकात।

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने...

आरटीओ ने स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर 82 वाहनों के चालान व 04 वाहन किये सीज

आरटीओ शैलेश तिवारी द्वारा बताया गया की स्कूल बसों व स्कूल कैब के नियमोंके विरुद्ध संचालन की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। स्कूली बच्चों की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की 04 घोषणाएं।  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि...

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की शिष्टचार मुलाकात।

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने...

आरटीओ ने स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर 82 वाहनों के चालान व 04 वाहन किये सीज

आरटीओ शैलेश तिवारी द्वारा बताया गया की स्कूल बसों व स्कूल कैब के नियमोंके विरुद्ध संचालन की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। स्कूली बच्चों की...

मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड तीर्थ पुरोहित महापंचायत के पदाधिकारियों ने की भेंट

कैबिनेट द्वारा राज्य के चारधाम और अन्य प्रमुख मंदिरों के नाम ट्रस्ट या समिति गठित किये जाने के विरूद्ध कठोर विधिक प्राविधान किये जाने...

भारी बारिश के चलते कई मार्गंग हुये बंद, गंगोत्री हाईवे मलबा आने से बंद, कर्णप्रयाग में फंसे वाहन

उत्तराखंड में भारी बारिश ने मुश्किल बढ़ा दी है। प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम विभाग की ओर से आज रेड अलर्ट जारी किया...

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री नित्यानंद स्वामी पार्क का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री नित्यानंद स्वामी जी की स्मृति में नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति की ओर...

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अतिवृष्टि के कारण मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया गया। कैबिनेट मंत्री...

मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना-2024 का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘ मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना-2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड...

अग्निवीरों को आरक्षण देगी सरकार, कहा- जरूरत पड़ी तो बनाएंगे कानून, सीएम धामी की घोषणा

उत्तराखंड में अग्निवीरोंं को सरकार अब आरक्षण देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एक कार्यक्रम के दाैरान इसकी घोषणा की। सीएम धामी ने...

केदारनाथ मंदिर के पेदल मार्ग पर अचानक पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से तीन यात्रियों की गई जान

मन में बाबा केदार के दर्शन की आस लिए पग-पग नाप रहे तीर्थयात्रियों ने सोचा भी नहीं था कि वे अब कभी धाम नहीं...