Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड 26 दिसंबर को उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, 30 दिसंबर...

26 दिसंबर को उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा प्रस्तावित

[ad_1]

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने दी जानकारी क्या रहेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा तैयारियों की समीक्षा के लिए 26 दिसंबर को प्रदेश के दौरे पर होंगे। इस दौरान जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए बीजेपी अध्यक्ष कई बैठक भी करेंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के मुताबिक दौरे के दौरान जेपी नड्डा प्रदेश नेतृत्व के साथ निर्वाचन को लेकर क्षेत्रवार विस्तृत चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का 30 दिसंबर का दौरा प्रस्तावित हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य राष्ट्रीय नेताओं के उत्तराखंड दौरे प्रस्तावित हैं। 10 जनवरी से पहले कई बड़े नेता राज्य का दौरा करेंगे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गढवाल की तीनों लोकसभाओं का फीडबैक लेंगे। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी बैठक होगी। इस दौरान जो भी रणनीति बनेंगी उस पर हम सभी कार्य करेंगें। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों की समीक्षा भी करेंगे। बीजेपी ने प्रदेश में पिछले कुछ महीनों से कई कार्यक्रम और अभियान शुरू किए हैं। भाजपा अध्यक्ष हर एक अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे और सुझाव देंगे कि चुनाव से पहले अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए इसे कैसे आगे बढ़ाया जाए।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया मौजूदा वक्त में बीजेपी विजय संकल्प यात्रा का आयोजन कर रही है। इस यात्रा का मकसद देश की केंद्र सरकार और पिछले पांच वर्षों के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कामों को जन-जन तक पहुंचा रही है। बीजेपी की विजय संकल्प यात्राश् प्रदेश के सभी विधानसभी क्षेत्रों से गुजरेगी। राष्ट्रय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 18 दिसंबर को गढ़वाल क्षेत्र में उत्तराखंड की विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। बीते महीने नवंबर में जेपी नड्डा पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर थे। तब भी उन्होंने कई संगठनात्मक बैठकें की थीं, साथ ही उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों से भी मुलाकात की थी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी-मार्च में चुनाव होने हैं। बीजेपी ने अगले विधानसभा चुनावों में 60 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। 2017 के पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने कुल 57 सीटों पर जीत हासिल की थी।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

“श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को “श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सनातन परम्परा में किसी भी...

देहरादून में होगी फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की तैनाती, वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन

अब प्रदेश में रजिस्ट्री में फ्रॉड केस होने पर गठित एसआईटी टीम को दस्तावेजों का सैंपल चंडीगढ़ नहीं भेजना पड़ेगा। इसके लिए देहरादून में...

पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जाना स्वास्थ्य हाल ।

एम्स ऋषिकेश में बीते दिनों से भर्ती पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य हाल जाना। इस दौरान...

कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा मान्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ...

दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हुई चर्चा, जल्द...

दिल्ली: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने नईदिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा जी व संघ के अन्य पदाधिकारियों से...

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन...