Sunday, September 8, 2024
Home मनोरंजन सोनू सूद ने किया अपनी नई फिल्म फतेह का ऐलान

सोनू सूद ने किया अपनी नई फिल्म फतेह का ऐलान

[ad_1]

अभिनेता सोनू सूद ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। गुजरते साल में उन्होंने अपने फैंस को यह तोहफा दिया है। सोनू की इस फिल्म का नाम है फतेह। उन्होंने इसका पहला पोस्टर प्रशंसकों के साथ साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस अपने चहेते अभिनेता की इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हो गए हैं। फिल्म में सोनू का एक अनदेखा अवतार देखने को मिलेगा।
सोनू ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर कर लिखा, 2022 का स्वागत इस नए मिशन और जबरदस्त एक्शन के साथ। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिनंदन गुप्ता करेंगे, जो बाजीराव मस्तानी और आगामी फिल्म शमशेरा के सहायक निर्देशक हैं। यह फिल्म असल घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में सोनू को कभी ना देखे गए एक्शन दृश्य करते देखा जाएगा। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म जी स्टूडियोज के बैनर तले बन रही है।

सोनू ने कहा, फिल्म की कहानी ने मेरी दिलचस्पी बढ़ार्ई है। यह सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक है, जिस पर हमें ध्यान देने की जरूरत है। जैसे ही मैंने कहानी पढ़ी, मुझे पता था कि मैं इसका हिस्सा बनना चाहता हूं। मैं इसे लाने के लिए बेहद उत्साहित हूं। इस फिल्म से सोनू एक अलग सफर पर निकलेंगे। पर्दे पर उनकी वापसी का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है और अब हीरो बनकर सोनू बड़े पर्दे लौटने वाले हैं।
पिछले साल से सोनू लगातार जरूरतमंदों की मदद करने और कठिन परिस्थितियों से निपटने में उनकी मदद करने के लिए चर्चा में हैं। कोविड के समय में उन्हें प्रवासियों का मसीहा कहा गया। सोनू फोन और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को लगातार मदद पहुंचा रहे हैं। कोरोना काल में उन्होंने जिस तरह से मजदूरों की मदद की, उससे उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। सोनू आज भी किसी की मदद करने की हर संभव कोशिश करते नजर आते हैं।
सोनूू तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म आचार्य में भी एक अहम भूमिका निभाने वाले हैं। उनकी दूसरी चर्चित फिल्म है पृथ्वीराज। इस फिल्म में सोनू कवि चंद बरदाई की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर महाकाव्य पृथ्वीराज रासो लिखी थी।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने फ़िल्म कर्तम भुगतम से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले उत्तराखण्ड के ऋषभ को दी शुभकामनाएं’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में दून के उभरते कलाकार ऋषभ कोहली ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने ऋषभ को फिल्म ‘कर्तम-भुगतम’...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली मिलन कार्यक्रम मे किया प्रतिभाग।

जिस तरह से पूरे विश्व में ब्रज की होली प्रसिद्ध है वैसे ही उत्तराखंड के कुमाऊं के होली के भी अपने ही अलग रंग...

स्टेट हैंडलूम एक्सपो में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हंसा ग्रुप ने मचाई धूम

देहरादून ,कार्यालय सावंददाता । स्टेट हैंडलूम एक्सपो में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसके निर्देशक इंदू भट्ट ममगाईं और संचालक गायत्री ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

“श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को “श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सनातन परम्परा में किसी भी...

देहरादून में होगी फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की तैनाती, वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन

अब प्रदेश में रजिस्ट्री में फ्रॉड केस होने पर गठित एसआईटी टीम को दस्तावेजों का सैंपल चंडीगढ़ नहीं भेजना पड़ेगा। इसके लिए देहरादून में...

पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जाना स्वास्थ्य हाल ।

एम्स ऋषिकेश में बीते दिनों से भर्ती पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य हाल जाना। इस दौरान...

कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा मान्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ...

दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हुई चर्चा, जल्द...

दिल्ली: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने नईदिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा जी व संघ के अन्य पदाधिकारियों से...

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन...