Sunday, September 8, 2024
Home अंतर्राष्ट्रीय खतरा! नहीं सुधरा चीन पैंगोंग त्सो झील के पास बना रहा पुल

खतरा! नहीं सुधरा चीन पैंगोंग त्सो झील के पास बना रहा पुल

[ad_1]

चीन। लद्दाख सीमा पर हुए विवाद के बाद भी चीन सुधरने की नाम नही ले रहा।  चीन ने पूर्वी लद्दाख में  अपनी निर्माण गतिविधियां और तेज कर दी हैं। सीमा विवाद को लेकर भारत के साथ जारी सैन्य वार्ताओं के बीच भी उसने इन्हें रोका नहीं है। खबर है कि पैंगोंग त्सो झील के पास उसका पुल निर्माण का कार्य लगभग पूरा होने वाला है। गलवान इलाके में भी वह सड़कें व पुल बना रहा है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने उपग्रह से ली गई तस्वीरें जारी करते हुए यह दावा किया है। 

खबर के मुताबिक पैंगोंग त्सो झील इलाके की उपग्रह से मिली नई तस्वीरों से पता चलता है कि चीन ने इस झील के उत्तरी व दक्षिणी तटों को जोड़ने के लिए पुल का निर्माण कार्य शीतकाल में और तेज कर दिया। यह पुल भारत द्वारा दावा की जा रही सीमा रेखा के एकदम करीब और दशकों से चीन के कब्जे में रहे हिस्से में बनाया जा रहा है। 

ये तस्वीरें अंतरिक्ष फर्म मैक्सर टेक्नालॉजीज ने जारी की हैं और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा जारी तस्वीरों के साथ उनका विश्लेषण किया गया है। खबरों में कहा गया है कि चीन ने झील के उत्तरी इलाके में निर्माण कार्य पिछले साल सितंबर में शुरू किया था। यह अब दक्षिणी तट से कुछ मीटर दूर ही बाकी रह गया है और लगभग पूरा होने की कगार पर है। चीन ने शीतकाल में भी भारत से सटे इस सीमावर्ती इलाके में निर्माण कार्य तेजी से जारी रखा। ऐसी ही निर्माण गतिविधियां चीन ने गलवान इलाके में भी की हैं। 

315 मीटर लंबा है पुल
उपग्रह की तस्वीरों के विश्लेषण से पता चलता है कि चीन द्वारा तैयार किया जा रहा पुल करीब 315 मीटर लंबा है। यह झील के दक्षिण तट को उत्तर तट से जुड़े इलाके में हाल में बनाई गई सड़क से जोड़ता है। तस्वीरों में चीनी मशीनें व निर्माण में जुटे संसाधन भी नजर आते हैं। 

अवैध कब्जे वाले इलाके में निर्माण भारत को मंजूर नहीं
इस माह के आरंभ में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि पुल का निर्माण उस इलाके में किया जा रहा है, जिस पर चीन ने बीते 60 सालों से अवैध कब्जा कर रखा है। भारत को उसका यह अवैध निर्माण मंजूर नहीं है। 

कैलाश की चोटियों पर भारत को कब्जे से रोकना है मकसद
दरअसल, चीन पैंगोंग इलाके में निर्माण कार्य इसलिए कर रहा है, क्योंकि वह अगस्त 2020 की स्थिति फिर नहीं बनने देना चाहता है। तब भारतीय सेना ने चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को धता बताते हुए कैलाश पर्वत की कई महत्वपूर्ण चोटियों पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद पैंगोंग के दक्षिण तट पर दोनों देशों की सेनाएं 200 मीटर से कम दूरी पर होकर आमने-सामने आ गई थीं। हालांकि तब दोनों पक्षों ने परस्पर समझौता कर अपनी अपनी सेनाएं पीछे हटा ली थीं। 

भारतीय सेना के कड़े प्रतिरोध के कारण चीन को पीछे हटना पड़ा
पूर्वी लद्दाख में चीन व भारत का सैन्य जमावड़ा पहले से ही है। दोनों देशों ने वहां बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। हालांकि वास्तविक नियंत्रण रेखा के निर्धारण को लेकर दोनों देशों के बीच तकरार जारी है। कई इलाकों पर चीन दावा कर रहा है तो भारत भी अपने दावे पर अड़िग है। चीन ने पिछले सालों में कई बार भारतीय क्षेत्रों में घुसने की भी कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना के कड़े विरोध व प्रतिरोध के कारण उसे पीछे हटना पड़ा है। चीन द्वारा पुल बनाए जाने से भारत के लिए यह मुश्किल है कि वह इसके जरिए अपने सैनिक व साजो सामान तेजी से इलाके में भेज सकेगा। भारत ने भी क्षेत्र में अपनी मूलभूत तैयारियां मजबूत की हैं। 



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

म्यांमार में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षित वापसी का मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री से किया अनुरोध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्री डॉ.एस. जयशंकर से म्यांमार में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षित वापसी का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री...

हेलसिंकी में शिक्षा मंत्री डा. रावत ने किया पिल्के डे केयर सेंटर का भ्रमण

यूरोपीय देशों के भ्रमण के दूसरे दिन प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ हेलसिंकी (फिनलैण्ड) के...

नारी शक्ति-राष्ट शक्ति एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम मैं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महिलाओं को क्या सम्मानित।

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अर्न्तराष्टीय महिला दिवस के उपलक्ष में आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में नारी शक्ति-राष्ट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

“श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को “श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सनातन परम्परा में किसी भी...

देहरादून में होगी फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की तैनाती, वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन

अब प्रदेश में रजिस्ट्री में फ्रॉड केस होने पर गठित एसआईटी टीम को दस्तावेजों का सैंपल चंडीगढ़ नहीं भेजना पड़ेगा। इसके लिए देहरादून में...

पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जाना स्वास्थ्य हाल ।

एम्स ऋषिकेश में बीते दिनों से भर्ती पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य हाल जाना। इस दौरान...

कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा मान्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ...

दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हुई चर्चा, जल्द...

दिल्ली: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने नईदिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा जी व संघ के अन्य पदाधिकारियों से...

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन...