Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड 10 साल बाद क्या रितु भेद पाएंगी कोटद्वार का सियासी चक्रव्यूह...?

10 साल बाद क्या रितु भेद पाएंगी कोटद्वार का सियासी चक्रव्यूह…?

[ad_1]

10 साल पहले पिता को शिकस्त देने वाले सुरेंद्र सिंह नेगी से ही होगा मुकाबला

जटिल समीकरणों वाली कोटद्वार सीट देती आई है चौंकाने वाले नतीजे

कहते हैं इतिहास अपने आप को दोहराता है। तारीख और साल भले ही बदल गए हों, पर सामने वही सुरेन्द्र सिंह नेगी है जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूरी को 2012 विधानसभा चुनाव में शिकस्त दी थी। भुवन चंद खंडूरी तो सुरेंद्र सिंह नेगी का बनाया चक्रव्यूह नहीं भेद पाए थे पर रितु खंडूरी के पास मौका है इस बार इस चक्रव्यूह को भेदने कर अपने पिता की हार का बदला लेने का।

भाजपा ने रितु भूषण खंडूरी को उस दंगल से चुनाव मैदान में उतारा है जिसे साल 2012 में उनके पिता और भाजपा के दिग्गज नेताओं में से एक पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी भी नहीं फतह कर पाए थे। वह भी उस समय जब देश में अन्ना आंदोलन चल रहा था और उत्तराखंड में “खंडूरी है जरूरी” का नारा बुलंद हो रखा था।
कांग्रेस के कद्दावर नेता सुरेंद्र सिंह नेगी ने उस समय एक ऐसा चक्रव्यूह तैयार किया जिसे तत्कालीन मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी भी नहीं भेद पाए।

उत्तराखंड बनने के बाद कोटद्वार अलग सीट बनी तो तब से यह चौंकाने वाले नतीजे ही देती आई है। 2002 में राज्य विधानसभा के पहले चुनाव में यह सीट भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी का नामांकन निरस्त होने के चलते चर्चा में रही थी।हालांकि, भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उतरे पूर्व ब्लाक प्रमुख भुवनेश खरक्वाल के सिर पर हाथ रखा और पूरी ताकत झोंकी, मगर मतदाताओं ने जीत का सेहरा पहनाया कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी को। 2007 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी तत्कालीन मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी से मुकाबले के लिए भाजपा ने एकदम नए चेहरे दुगड्डा के तत्कालीन ब्लाक प्रमुख शैलेंद्र सिंह रावत पर दांव खेला। इस चुनाव में नेगी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे, मगर परिणाम चौंकाने वाला था। कड़े मुकाबले में शैलेंद्र ने 900 मतों से जीत हासिल की और वे पहली मर्तबा विस में पहुंचे।

सबसे चौंकाने वाला परिणाम 2012 का रहा। ‘खण्डूरी है जरूरी’ के नारे साथ मैदान में उतरी भाजपा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को यहां से प्रत्याशी बनाया। हालांकि, तब भाजपा को भितरघात समेत अन्य कारणों से भी जूझना पड़ा, लेकिन माना जा रहा था कि सिटिंग सीएम जीत हासिल कर लेंगे।नतीजा, आया तो न सिर्फ खंडूड़ी बल्कि पार्टीजन भी भौचक रह गए। खंडूड़ी को न सिर्फ हार झेलनी पड़ी, बल्कि इसी एक सीट को गंवाने से भाजपा सत्ता के करीब पहुंचकर भी विपक्ष में बैठने को मजबूर रही।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख...

मुख्यमंत्री धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण।

आज खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में सम्मिलित हुई। इस दौरान खेल मंत्री रेखा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख...

मुख्यमंत्री धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण।

आज खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में सम्मिलित हुई। इस दौरान खेल मंत्री रेखा...

प्रधानमंत्री आवास योजना के AHP घटक अंतर्गत शिकारपुर-रूड़की आवासीय योजना के कब्जा हस्तांतरण

आवास व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि आवास विभाग द्वारा अति दुर्बल वर्ग हेतु आवासीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने के...

व्यास मंदिर, भूपतवाला,हरिपुरकलां, देहरादून में ‘अखिल भारतीया गोष्ठी’ के शुभारंभ सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को व्यास मंदिर, भूपतवाला,हरिपुरकलां, देहरादून में संस्कृत भारती द्वारा आयोजित 'अखिल भारतीया गोष्ठी' के शुभारंभ सत्र में प्रतिभाग...

’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी प्रेक्षागृह, देहरादून में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित ’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में प्रतिभाग...

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन में गठित हुई नई कार्यकारिणी

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन देहरादून के राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री...

युवा धर्म संसद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पतंजलि ऑडिटोरियम में आयोजित युवा धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेवा...

उत्तराखंड में बारिस का रेड अलर्ट, 1 से 12 तक समस्त स्कूल व आंगनबाड़ी केंद रहेगे बंद

मौसम विज्ञान विभाग के भारी बारिश के निरंतर जारी रेड अलर्ट को देखते हुए देहरादून में शुक्रवार 13 सितंबर को भी 12वीं तक के...

डेंगू रोकथाम को प्रभावी कदम उठाने के मंत्री धन सिंह रावत ने सीएमओ को दिये निर्देश

प्रदेश में डेंगू की बढ़ती संभावनाओं के बीच सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। इसके साथ ही जिला...