Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड क्‍या हरक का राजनैतिक भविष्‍य सुरक्षित है..

क्‍या हरक का राजनैतिक भविष्‍य सुरक्षित है..

[ad_1]

अनिल सती
देहरादून। हरक सिंह वो नाम है जो उत्‍तराखण्‍ड राज्‍य में सत्‍ता के गलियारों में सबसे अधिक गूंजता  है। इस नाम का सत्‍ता के साथ सीधा संबंध होता है लेकिन इस बार क्‍या कुछ नया होने जा रहा है? जी हां हम बात कर  रहे हैं आने वाले 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों की। इसके लिए भाजपा से बगावत कर हरक सिंह कांग्रेस में शामिल हो गये और अपनी पुत्र बधू को टिकट दिलवाने में कामयाव भी रहे लेकिन क्‍या उनका राजनैतिक कैरियर सुरक्षित है, यह एक यक्ष  प्रश्‍न जैसा लगने लगा है। कयास लगाये जा रहे थे कि वह चौबट्टाखाल से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड सकते हैं। लेकिन वहां से केसर सिंह के नाम की घोषणा होते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत तीन दशक बाद चुनावी मैदान से बाहर हो गए। उम्मीद जताई जा रही थी कि शायद कांग्रेस उन्हें चौबट्टाखाल से भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज के सामने चुनावी मैदान में उतार दे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। अब राजनैतिक गलियारों में यह सवाल उठने लगा है कि क्या चुनावी मैदान में उतरने के लिए हरक सिंह 2024 तक इंतजार कर पाएंगे या फिर हरक किसी और राजनैतिक करवट की इंतजार में  हैं।

हरक सिंह पिछले 20 साल से लगातार किसी न किसी रूप में सत्ता से जुड़े रहे हैं और तीन बार कैबिनेट मंत्री, तो एक बार नेता प्रतिपक्ष के रूप में वो राजनीति की मुख्य धुरी में थे। अब अचानक वे चुनावी राजनीति से बाहर हो गए हैं। हरक के स्वभाव को जानने वालों की माने तो ये समय हरक के लिए बेहद ही मुश्किल भरा है। बिना सत्ता में रहे वे कैसे अपने तमाम समर्थकों को साध पाएंगे, जो सीधे तौर पर हरक से जुड़े हैं। इन समर्थकों का भविष्य भी हरक के राजनीतिक भविष्य से जुड़ा रहता है।

सरकार किसी की भी रही हो, लेकिन हरक के महकमे में सबसे अधिक एडजस्टमेंट उनके समर्थकों का ही होता था। हरक के चुनावी राजनीति से बाहर होने के बाद इन समर्थकों को भी अपनी चिंता सताने लगी है। ऐसे में सवाल यही उठ रहा है कि क्या हरक 2024 में लोकसभा चुनाव या 2027 के विधानसभा चुनाव तक चुनावी राजनीति में उतरने का इंतजार कर पाएंगे। 2024 में भी लोकसभा का टिकट हासिल करने के लिए उन्हें 2019 के लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूडी से मुकाबला करना होगा। मनीष 2019 में गढ़वाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं।

हरक का राजनीतिक सफर
हम बात करें हरक के राजनैतिक सफर की तो यह काफी रोचक रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह ने 1991 में पहली बार भाजपा के टिकट पर पौड़ी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीता। 1993 में भी वो पौड़ी से चुनाव लड़े। 1996 में उन्होंने अपनी पार्टी जनता मोर्चा बनाई। इसके टिकट पर वे पौड़ी से चुनाव हार गए। इसके बाद वे बसपा में शामिल हो गए और यूपी में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष बने। 2002, 2007 में कांग्रेस के टिकट पर लैंसडोन से विधायक बने। 2012 में कांग्रेस के टिकट पर रुद्रप्रयाग से विधायक बने। 2016 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। 2017 में भाजपा के टिकट पर कोटद्वार से विधायक बने। 2022 में फिर कांग्रेस में शामिल हो गए।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख...

मुख्यमंत्री धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण।

आज खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में सम्मिलित हुई। इस दौरान खेल मंत्री रेखा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख...

मुख्यमंत्री धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण।

आज खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में सम्मिलित हुई। इस दौरान खेल मंत्री रेखा...

प्रधानमंत्री आवास योजना के AHP घटक अंतर्गत शिकारपुर-रूड़की आवासीय योजना के कब्जा हस्तांतरण

आवास व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि आवास विभाग द्वारा अति दुर्बल वर्ग हेतु आवासीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने के...

व्यास मंदिर, भूपतवाला,हरिपुरकलां, देहरादून में ‘अखिल भारतीया गोष्ठी’ के शुभारंभ सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को व्यास मंदिर, भूपतवाला,हरिपुरकलां, देहरादून में संस्कृत भारती द्वारा आयोजित 'अखिल भारतीया गोष्ठी' के शुभारंभ सत्र में प्रतिभाग...

’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी प्रेक्षागृह, देहरादून में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित ’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में प्रतिभाग...

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन में गठित हुई नई कार्यकारिणी

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन देहरादून के राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री...

युवा धर्म संसद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पतंजलि ऑडिटोरियम में आयोजित युवा धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेवा...

उत्तराखंड में बारिस का रेड अलर्ट, 1 से 12 तक समस्त स्कूल व आंगनबाड़ी केंद रहेगे बंद

मौसम विज्ञान विभाग के भारी बारिश के निरंतर जारी रेड अलर्ट को देखते हुए देहरादून में शुक्रवार 13 सितंबर को भी 12वीं तक के...

डेंगू रोकथाम को प्रभावी कदम उठाने के मंत्री धन सिंह रावत ने सीएमओ को दिये निर्देश

प्रदेश में डेंगू की बढ़ती संभावनाओं के बीच सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। इसके साथ ही जिला...