Sunday, September 8, 2024
Home राष्ट्रीय पंजाब। पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध के बाद पंजाब में...

पंजाब। पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध के बाद पंजाब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला

पंजाब। पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध मामले पर उठे विवाद के बाद रविवार को एक बार फिर पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। रविवार को हलवारा से लुधियाना जाते समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक युवक ने झंडा फेंक कर मारा।

राहुल गांधी रविवार को लुधियाना में कांग्रेस के अगले सीएम चेहरे का एलान करने पहुंचे हैं। वे दोपहर साढ़े 12 बजे हलवारा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व प्रधान सुनील जाखड़, पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी, श्री फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह बोपाराय, मंत्री भारत भूषण आशु, रायकोट से पार्टी प्रत्याशी कामिल अमर सिंह बोपाराय ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राहुल का काफिला लुधियाना के लिए रवाना हुआ।

एयरफोर्स स्टेशन हलवारा से लुधियाना हयात रीजेंसी होटल जा रहे राहुल गांधी की गाड़ी पर हर्षिला रिसोर्ट के सामने एक युवक ने कांग्रेस पार्टी का झंडा दे मारा जो सीधा राहुल गांधी के मुंह पर लगा। इसके बाद राहुल गांधी बुरी तरह घबरा गए। कार को सुनील जाखड़ चला रहे थे और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पिछली सीट पर बैठे थे। वहीं इस घटना के बाद सुरक्षा में तैनात तमाम अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए।

बताया जा रहा है कि युवाओं का ये ग्रुप पार्टी संगठन एनएसयूआई का था। कहा ये भी जा रहा है कि संगठन के किसी सदस्य ने जोश में झंडा राहुल गांधी की तरफ फेंका जो सीधा उनके मुंह पर जा लगा। राहुल गांधी ने स्वागत मे खड़े पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन स्वीकार करने के लिए अपनी कार का शीशा नीचे कर लिया था। इसी दौरान एक युवक ने झंडा फेंक कर मारा। हालांकि इस घटना के बाद भी राहुल गांधी की कार चला रहे सुनील जाखड़ ने अपना आपा नहीं खोया और काफिले के साथ लुधियाना के लिए रवाना हो गए। अभी तक पुलिस द्वारा किसी को गिरफ्तार किए जाने की सूचना नहीं है। वहीं जिस युवक ने झंडा मारा था, वह अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

पांच जनवरी को पीएम मोदी के काफिले के सामने आ गए थे प्रदर्शनकारी 
पीएम नरेंद्र मोदी पांच जनवरी को फिरोजपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने आए थे। मौसम खराब होने की वजह से वह बठिंडा एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से निकले, लेकिन फिरोजपुर में प्यारेआणा गांव के पास रास्ता ब्लॉक होने के कारण वह करीब 20 मिनट फ्लाईओवर पर रुके रहे और फिर उनका काफिला लौट गया। इसके बाद उन्होंने अफसरों से कहा था कि अपने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहना कि मैं बठिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया हूं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे पीएम की सुरक्षा में चूक बताया था। हालांकि सीएम चन्नी समेत पूरी कांग्रेस ने इस मामले में आक्रामक रवैया अपनाते हुए इसे पंजाब को बदनाम करने की साजिश बताया था।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से भेंट कर उन्हें दूसरे कार्यकाल की दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला भेंट कर उन्हें लोकसभा अध्यक्ष के रूप में...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें राज्य की समस्त जनता की ओर...

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से भेंट कर उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर दी शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर उन्हें तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री का दायित्व...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

“श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को “श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सनातन परम्परा में किसी भी...

देहरादून में होगी फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की तैनाती, वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन

अब प्रदेश में रजिस्ट्री में फ्रॉड केस होने पर गठित एसआईटी टीम को दस्तावेजों का सैंपल चंडीगढ़ नहीं भेजना पड़ेगा। इसके लिए देहरादून में...

पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जाना स्वास्थ्य हाल ।

एम्स ऋषिकेश में बीते दिनों से भर्ती पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य हाल जाना। इस दौरान...

कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा मान्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ...

दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हुई चर्चा, जल्द...

दिल्ली: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने नईदिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा जी व संघ के अन्य पदाधिकारियों से...

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन...