Tuesday, September 17, 2024
Home मनोरंजन शाहरुख अभिनीत राजकुमार हिरानी की फिल्म में दिखेंगे विक्की कौशल

शाहरुख अभिनीत राजकुमार हिरानी की फिल्म में दिखेंगे विक्की कौशल

[ad_1]

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान काफी समय से राजकुमार हिरानी की फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल में ऐसी चर्चा चली थी कि शाहरुख की यह फिल्म गैरकानूनी इमिग्रेशन पर आधारित होगी। अब इस फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो इस फिल्म में हरफनमौला अभिनेता विक्की कौशल की एंट्री हो गई है। वह फिल्म में शाहरुख के साथ नजर आने वाले हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमार अभिनेता विक्की के साथ इस फिल्म के लिए बातचीत कर रहे हैं। एक सूत्र ने बताया, फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस से लेकर राजकुमार की फिल्मों में हमेशा स्पेशल रोल होते हैं, जिसमें इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे की कास्टिंग होती है। चाहे वह मुन्नाभाई फ्रेंचाइजी में जिमी शेरगिल हों, या पीके में संजय दत्त और सुशांत सिंह राजपूत हों या फिर संजू में विक्की। अब राजकुमार की फिल्म के लिए विक्की को अप्रोच किया गया है।
सूत्र ने यह भी बताया कि विक्की के अलावा मेकर्स कुछ अन्य कलाकारों के नामों पर भी विचार कर सकते हैं। फिलहाल फिल्म के लिए रेस में विक्की सबसे आगे हैं। कहा जा रहा है कि विक्की और राजकुमार की संजू के सेट पर अच्छी बॉन्डिंग बन गई थी। इसलिए विक्की मेकर्स की पहली पसंद में शामिल हैं। फिलहाल डेट्स, टाइमलाइन और अन्य पहलुओं पर काम किया जा रहा है। जल्द विक्की की ऑफिशियल एंट्री हो सकती है।

राजकुमार की इस फिल्म में अभिनेत्री तापसी पन्नू फीमेल लीड किरदार निभा सकती हैं। हालांकि, अभी उन्होंने यह फिल्म साइन नहीं की है। हाल ही में फिल्म की स्क्रिप्ट को भी तैयार कर लिया गया था। राजकुमार और उनकी राइटिंग पार्टनर कनिका ढिल्लों ने फिल्म की पटकथा तैयार की है। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। इस फिल्म की शूटिंग मई, 2022 में शुरू हो सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख अभिनीत राजकुमार की अगली फिल्म गैरकानूनी इमिग्रेशन के ज्वलंत मुद्दे पर आधारित होगी। अभी इस फिल्म का शीर्षक निर्धारित नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म डंकी फ्लाइट पर केंद्रित होगी। जब आप किसी देश की सीमा में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करते हैं, तो उसे डंकी फ्लाइट कहा जाता है। पंजाब में यह शब्द काफी प्रचलित है। यह फिल्म भी पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

शाहरुख की आखिरी फिल्म जीरो थी, जो 2018 में आई थी। फिल्म ने कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ा था। वह पठान में नजर आने वाले हैं। सलमान खान की टाइगर 3 में शाहरुख छोटी, लेकिन एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे। विक्की निर्देशक शशांक खैतान की मिस्टर लेले में मुख्य भूमिका निभाएंगे। वह भारत के महान युद्ध नायकों में से एक सैम मानेकशॉ के जीवन पर बनने वाली फिल्म सैम बहादुर और फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली का भी हिस्सा हैं।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने फ़िल्म कर्तम भुगतम से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले उत्तराखण्ड के ऋषभ को दी शुभकामनाएं’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में दून के उभरते कलाकार ऋषभ कोहली ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने ऋषभ को फिल्म ‘कर्तम-भुगतम’...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली मिलन कार्यक्रम मे किया प्रतिभाग।

जिस तरह से पूरे विश्व में ब्रज की होली प्रसिद्ध है वैसे ही उत्तराखंड के कुमाऊं के होली के भी अपने ही अलग रंग...

स्टेट हैंडलूम एक्सपो में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हंसा ग्रुप ने मचाई धूम

देहरादून ,कार्यालय सावंददाता । स्टेट हैंडलूम एक्सपो में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसके निर्देशक इंदू भट्ट ममगाईं और संचालक गायत्री ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख...

मुख्यमंत्री धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण।

आज खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में सम्मिलित हुई। इस दौरान खेल मंत्री रेखा...

प्रधानमंत्री आवास योजना के AHP घटक अंतर्गत शिकारपुर-रूड़की आवासीय योजना के कब्जा हस्तांतरण

आवास व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि आवास विभाग द्वारा अति दुर्बल वर्ग हेतु आवासीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने के...

व्यास मंदिर, भूपतवाला,हरिपुरकलां, देहरादून में ‘अखिल भारतीया गोष्ठी’ के शुभारंभ सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को व्यास मंदिर, भूपतवाला,हरिपुरकलां, देहरादून में संस्कृत भारती द्वारा आयोजित 'अखिल भारतीया गोष्ठी' के शुभारंभ सत्र में प्रतिभाग...

’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी प्रेक्षागृह, देहरादून में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित ’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में प्रतिभाग...

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन में गठित हुई नई कार्यकारिणी

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन देहरादून के राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री...

युवा धर्म संसद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पतंजलि ऑडिटोरियम में आयोजित युवा धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेवा...

उत्तराखंड में बारिस का रेड अलर्ट, 1 से 12 तक समस्त स्कूल व आंगनबाड़ी केंद रहेगे बंद

मौसम विज्ञान विभाग के भारी बारिश के निरंतर जारी रेड अलर्ट को देखते हुए देहरादून में शुक्रवार 13 सितंबर को भी 12वीं तक के...

डेंगू रोकथाम को प्रभावी कदम उठाने के मंत्री धन सिंह रावत ने सीएमओ को दिये निर्देश

प्रदेश में डेंगू की बढ़ती संभावनाओं के बीच सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। इसके साथ ही जिला...