Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड अंतरराष्ट्रीय मंच पर बताई उत्तराखंड पर्यटन में निवेश करने की संभावना

अंतरराष्ट्रीय मंच पर बताई उत्तराखंड पर्यटन में निवेश करने की संभावना

-आईओडी की ओर से आयोजित किया गया ऑनलाइन वेबीनार, कई देश-विदेशों ने किया प्रतिभाग

देहरादून। देश-विदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और निवेश की संभावनाएं तलाशने के उद्देश्य से निदेशक संस्थान (आईओडी) के तत्वावधान में डायरेक्टर डायलॉग के पांचवें संस्करण का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित वेबीनार में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक पर्यटन) कर्नल अश्विनी पुंडीर ने उत्तराखंड पर्यटन का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम में देश-विदेश के पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारी, निवेश समेत अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया।

आईओडी संस्था दुनिया भर में पर्यटन को बढ़ावा देने और निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए सरकारी विभागों, कारोबारियों, निवेशों के साथ मिलकर काम करती है।

बतौर गोल्ड पार्टनर प्रतिभाग करते हुए यूटीडीबी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक पर्यटन) कर्नल अश्विनी पुंडीर ने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक, शीतकालीन और धार्मिक पर्यटन की अपार संभानाएं हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश सरकार राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है और रोजगार सृजन का भी एक प्रमुख स्रोत है। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में पर्यटन का योगदान 15.45 प्रतिशत है। राज्य ने पिछले दस वर्षों में लगभग 12 फीसदी पर्यटन आगमन की निरंतर वृद्धि दर देखी है। नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है।

कर्नल अश्विनी पुंडीर ने कहा कि कोरोनाकाल में सभी सेक्टर के साथ पर्यटन उद्योग को भी भारी नुकसान हुआ है। इससे उभरने के लिए राज्य सरकार की ओर से बड़े राहत पैकेज की घोषणा कर पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों की आर्थिक मदद की गई। इतना ही नहीं सरकार की ओर से पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों तक कई सरकारी योजनाओं का भी लाभ पहुंचाया गया। जबकि देश में पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड ने सर्वश्रेष्ठ वन्य जीवन स्थल, सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटन स्थल और सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक स्थल का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किए। देश-विदेश से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। पुराने पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण करने के साथ नए पर्यटन स्थल विकसित किए जा रहे हैं।

वेबीनार में आईओडी के प्रबंध निदेशक रिटायड आईएएस अशोक कपूर, भारत सरकार के कॉर्पोरेट मामलों के डीजी व सीईओ रिटायड आईएएस प्रवीण कुमार, यूटीडीबी के उप निदेशक योगेंद्र कुमार गंगवार, अशोक लवासा, दिनेश वाघमारे, राजीव आनंद आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

“श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को “श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सनातन परम्परा में किसी भी...

देहरादून में होगी फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की तैनाती, वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन

अब प्रदेश में रजिस्ट्री में फ्रॉड केस होने पर गठित एसआईटी टीम को दस्तावेजों का सैंपल चंडीगढ़ नहीं भेजना पड़ेगा। इसके लिए देहरादून में...

पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जाना स्वास्थ्य हाल ।

एम्स ऋषिकेश में बीते दिनों से भर्ती पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य हाल जाना। इस दौरान...

कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा मान्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ...

दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हुई चर्चा, जल्द...

दिल्ली: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने नईदिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा जी व संघ के अन्य पदाधिकारियों से...

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन...