Tuesday, September 17, 2024
Home खेल भारतीय टीम ने इकाना स्टेडियम में किया कड़ा अभ्यास

भारतीय टीम ने इकाना स्टेडियम में किया कड़ा अभ्यास

[ad_1]

लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में चार घंटे तक कड़ा अभ्यास किया। कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने खिलाडिय़ों के अभ्यास पर नजदीकी नजर रखी। भारत को इस मैदान पर श्रीलंका से 24 फरवरी को पहला टी 20 मैच खेलना है। भारतीय खिलाडिय़ों ने दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक धूप के बीच चार घंटे तक लगातार अभ्यास किया। इस दौरान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने सबसे ज्यादा देर तक प्रैक्टिस की। रोहित को जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल ने नेट प्रैक्टिस कराई।
24 फरवरी को होने वाले मैच के लिए दोनों ही टीम लखनऊ पहुंच चुकी है। श्रीलंका टीम जहां पहले दिन दुधिया रोशनी में प्रैक्टिस करेगी। वहीं टीम इंडिया दूसरे दिन 23 फरवरी को दूधिया रोशनी में अभ्यास करेगी, जबकि श्रीलंका की टीम दोपहर एक से शाम पांच बजे तक मैच प्रैक्टिस करेगी।

अभ्यास के दौरान ईशान किशन और रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए। दोनों ने ही करीब एक घंटे तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। दोनों ने मिलकर करीब 20 से ज्यादा बार गेंद को स्टेडियम तक पहुंचाया। हालांकि बुमराह की यार्कर खेलने में दोनों ही बल्लेबाजों को परेशानी हुई।
बीसीसीआई के पिच सलाहकार तपोस चटर्जी भी लखनऊ पहुंच गए है। उन्होंने करीब 6 घंटे तक तैयार पिच का मुआयना किया। इकाना में कुल नौ पिच है। इसमें तीन को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। इसमें दो पिच काली और एक लाल है। जानकारों का कहना है कि मैच काली मिट्टी वाली पिच पर होगा। काली मिट्टी पिच लाल मिट्टी से ज्यादा तेज होगी। ऐसे में बल्लेबाज के अलावा गेंदबाजों को भी फायदा मिलेगा। हालांकि तेज विकेट होने से रन भी ज्यादा बनते हैं। ऐसे में एक बार फिर से यहां रनों की बौछार दिख सकती है। यहां इंडिया टीम ने जो पिछला मैच खेला था, उसमें कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया था।

हालांकि, तेज गेंदबाज दीपक चाहर टीम के साथ नहीं दिखे। ऐसा माना जा रहा है कि वह इस मुकाबले के लिए फिट नहीं है। लेकिन, इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि दीपक चाहर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर चले गए थे। उन्होंने अपना दूसरा ओवर पूरा नहीं किया था।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हुई चर्चा, जल्द...

दिल्ली: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने नईदिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा जी व संघ के अन्य पदाधिकारियों से...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों ने की भेंट।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों अंकिता ध्यानी, परमजीत सिंह एवं सूरज पंवार...

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड पैरालंपिक बॉलीबाल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित,कहा समाज के लिए हैं प्रेरणास्रोत

आज उत्तराखंड सरकार में खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित एक निजी होटल में पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख...

मुख्यमंत्री धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण।

आज खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में सम्मिलित हुई। इस दौरान खेल मंत्री रेखा...

प्रधानमंत्री आवास योजना के AHP घटक अंतर्गत शिकारपुर-रूड़की आवासीय योजना के कब्जा हस्तांतरण

आवास व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि आवास विभाग द्वारा अति दुर्बल वर्ग हेतु आवासीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने के...

व्यास मंदिर, भूपतवाला,हरिपुरकलां, देहरादून में ‘अखिल भारतीया गोष्ठी’ के शुभारंभ सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को व्यास मंदिर, भूपतवाला,हरिपुरकलां, देहरादून में संस्कृत भारती द्वारा आयोजित 'अखिल भारतीया गोष्ठी' के शुभारंभ सत्र में प्रतिभाग...

’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी प्रेक्षागृह, देहरादून में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित ’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में प्रतिभाग...

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन में गठित हुई नई कार्यकारिणी

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन देहरादून के राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री...

युवा धर्म संसद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पतंजलि ऑडिटोरियम में आयोजित युवा धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेवा...

उत्तराखंड में बारिस का रेड अलर्ट, 1 से 12 तक समस्त स्कूल व आंगनबाड़ी केंद रहेगे बंद

मौसम विज्ञान विभाग के भारी बारिश के निरंतर जारी रेड अलर्ट को देखते हुए देहरादून में शुक्रवार 13 सितंबर को भी 12वीं तक के...

डेंगू रोकथाम को प्रभावी कदम उठाने के मंत्री धन सिंह रावत ने सीएमओ को दिये निर्देश

प्रदेश में डेंगू की बढ़ती संभावनाओं के बीच सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। इसके साथ ही जिला...