Tuesday, September 17, 2024
Home अंतर्राष्ट्रीय Shane Warne Death: ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न नहीं रहे, हार्ट अटैक...

Shane Warne Death: ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न नहीं रहे, हार्ट अटैक की वजह से हुई मौत

आज ही ट्वीट कर रोड मॉर्श के निधन पर जताया था शोक

वॉर्न ने आज ही अपना आखिरी ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने रोड मॉर्श के निधन पर शोक जताया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि वो हमारे खेल के महान खिलाड़ी थे। उन्होंने बहुत से युवा लड़के और लड़कियों को प्रेरित किया था।

कोहली भी हुए भावुक

विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर शेन वॉर्न की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा- जीवन बहुत चंचल और अप्रत्याशित है। वॉर्न क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक थे। हमारे बीच मैदान से बाहर भी अच्छे संबंध थे। उनका जाना दुखद है। वॉर्न गेंद को घुमाने वाले दुनिया के महानतम स्पिनर थे।

वॉर्न का क्रिकेटिंग करियर विवादों में रहा

वॉर्न का करियर मैदान के बाहर कई बार विवादों में भी रहा। वह प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन करने के भी दोषी पाए गए थे। उन पर प्रतिबंध भी लगा था। इसके अलावा सट्टेबाजी के भी कई आरोप लगे थे।

रोहित शर्मा ने भी जताया दुख

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने लिखा- मैं वास्तव में यहां निशब्द हो गया हूं। यह अत्यंत दुखद है। हमारे खेल के एक दिग्गज और चैंपियन ने हमें छोड़ दिया है। RIP शेन वॉर्न…अभी भी मुझे विश्वास नहीं हो रहा।

हफीज और शोएब अख्तर ने भी शोक व्यक्त किया

क्रिकेट में प्रोफेसर के नाम से मशहूर पाकिस्तान के ऑलरआउंडर मोहम्मद हफीज और रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर ने भी शोक व्यक्त किया है।

श्रीकांत ने वॉर्न के निधन पर दुख जताया

भारत के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज श्रीकांत ने भी वॉर्न के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- शेन वॉर्न के निधन की खबर सुनकर हैरान हूं। वह दुनिया के महान रिस्ट स्पिनर्स में से एक थे। उनके परिवार, दोस्तों और दुनिया भर के प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना! भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

राजस्थान में वॉर्न के साथी ने भी दुख जताया

अजिंक्य रहाणे ने भी वॉर्न के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- वॉर्न के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। अपने करियर के शुरुआती दौर में उनके साथ कुछ बेहतरीन साल गुजारे थे।

2007 में वॉर्न ने लिया था संन्यास

शेन वॉर्न ने भारत के खिलाफ 1992 में सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी, 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही खेला था। जब वॉर्न रिटायर हुए उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम के तीन अन्य खिलाड़ियों ने भी संन्यास लिया था।

शेन वॉर्न के नाम रिकॉर्ड

वॉर्न के नाम श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.41 की गेंदबाज़ी औसत से 708 विकेट लिये। मुरलीधरन ने टेस्ट में 800 विकेट लिए थे।

09:10 PM, 04-MAR-2022

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी जताया दुख

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी शेन वॉर्न के निधन पर शोक जताते हुए लिखा “दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न की मौत से पूरी तरह स्तब्ध और दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार दोस्त और चाहने वालों के साथ हैं।”

हरभजन वॉर्न के निधन से दुखी हैं

हरभजन सिंह ने लिखा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि शेन वॉर्न अब इस दुनिया में नहीं हैं। मेरे हीरो भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। मैं इस पर यकीन नकीन नहीं करना चहाता हूं। पूरी तरह से बिखर चुका हूं।

पूर्व दिग्गजों ने दुख जाहिर किया

शेन वॉर्न की मौत पर कई दिग्गजों ने दुख जताया है। भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले, वसीम जाफर और हरभजन सिंह ने निधन पर शोक जाहिर किया है। लक्ष्मण ने लिखा- इस पर यकीन करना मुश्किल है। पूरी तरह से स्तब्ध हूं, एक दिग्गज और दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक, आप बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार और दोस्तों के साथ संवेदनाएं।”

Shane Warne Death: ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न नहीं रहे, हार्ट अटैक की वजह से हुई मौत

ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का निधन हो गया है। वह 52 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे। माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वॉर्न टेस्ट में दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हुई चर्चा, जल्द...

दिल्ली: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने नईदिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा जी व संघ के अन्य पदाधिकारियों से...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों ने की भेंट।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों अंकिता ध्यानी, परमजीत सिंह एवं सूरज पंवार...

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड पैरालंपिक बॉलीबाल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित,कहा समाज के लिए हैं प्रेरणास्रोत

आज उत्तराखंड सरकार में खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित एक निजी होटल में पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख...

मुख्यमंत्री धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण।

आज खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में सम्मिलित हुई। इस दौरान खेल मंत्री रेखा...

प्रधानमंत्री आवास योजना के AHP घटक अंतर्गत शिकारपुर-रूड़की आवासीय योजना के कब्जा हस्तांतरण

आवास व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि आवास विभाग द्वारा अति दुर्बल वर्ग हेतु आवासीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने के...

व्यास मंदिर, भूपतवाला,हरिपुरकलां, देहरादून में ‘अखिल भारतीया गोष्ठी’ के शुभारंभ सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को व्यास मंदिर, भूपतवाला,हरिपुरकलां, देहरादून में संस्कृत भारती द्वारा आयोजित 'अखिल भारतीया गोष्ठी' के शुभारंभ सत्र में प्रतिभाग...

’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी प्रेक्षागृह, देहरादून में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित ’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में प्रतिभाग...

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन में गठित हुई नई कार्यकारिणी

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन देहरादून के राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री...

युवा धर्म संसद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पतंजलि ऑडिटोरियम में आयोजित युवा धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेवा...

उत्तराखंड में बारिस का रेड अलर्ट, 1 से 12 तक समस्त स्कूल व आंगनबाड़ी केंद रहेगे बंद

मौसम विज्ञान विभाग के भारी बारिश के निरंतर जारी रेड अलर्ट को देखते हुए देहरादून में शुक्रवार 13 सितंबर को भी 12वीं तक के...

डेंगू रोकथाम को प्रभावी कदम उठाने के मंत्री धन सिंह रावत ने सीएमओ को दिये निर्देश

प्रदेश में डेंगू की बढ़ती संभावनाओं के बीच सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। इसके साथ ही जिला...