Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड महिला दिवस: देहरादून में शहर से देहात तक महिलाओं के जिम्मे कानून...

महिला दिवस: देहरादून में शहर से देहात तक महिलाओं के जिम्मे कानून व्यवस्था, सभी संभाल रहीं विभिन्न जिम्मेदारियां

देहरादून में एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी क्राइम और दो सर्किलों में सीओ के पद पर महिलाएं तैनात हैं। इसके अलावा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन और अन्य थानों में महिलाएं विभिन्न जिम्मेदारियों को संभाल रही हैं।

राजधानी देहरादून में पुलिस महकमा महिला सशक्तिकरण का बेजोड़ उदाहरण है। यहां पर शहर से लेकर गांव तक कानून व्यवस्था की कमान महिलाओं के हाथों में है। एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी क्राइम और दो सर्किलों में सीओ के पद पर महिलाएं तैनात हैं। इसके अलावा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन और अन्य थानों में महिलाएं विभिन्न जिम्मेदारियों को संभाल रही हैं।

एसपी क्राइम : आईपीएस विशाखा भड़ाने अशोक 
एसपी क्राइम विशाखा वर्ष 2018 बैच की अधिकारी हैं। तीन माह पहले ही यह जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस विशाखा मूलत: महाराष्ट्र के नासिक जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने बीएएमएस की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद वह प्रैक्टिस भी करने लगीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने यूपीएससी में भविष्य तलाशने के लिए प्रयास किया। वर्ष 2018 में उनका चयन हुआ और आईपीएस बन गईं। आईपीएस विशाखा के पिता महाराष्ट्र के शिक्षा विभाग से रिटायर हैं।


एसपी सिटी: सरिता डोभाल 

सरिता डोभाल वर्ष 2005 की प्रांतीय पुलिस सेवा की अधिकारी हैं। उन्हें एसपी सिटी की जिम्मेदारी लगभग डेढ़ साल पहले मिली थी। सरिता डोभाल की ग्रेजुएशन डीएवी से हुई है। उन्होंने बीएससी गणित से की है। इसके बाद उन्होंने भविष्य संवारने के लिए सिविल सेवाओं को चुना। गहन तैयारियों के बाद उन्हें वर्ष 2005 में यह मुकाम हासिल हुआ। उत्तराखंड के पहले  पीपीएस बैच में वह चुनी गईं। इससे पहले उन्होंने देहरादून में ही एसपी देहात, एसपी सीबीसीआईडी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं।

एसपी देहात: कमलेश उपाध्याय 
तीन माह पहले कमलेश उपाध्याय को देहरादून का एसपी देहात बनाया गया था। इससे पहले उन्होंने हरिद्वार जनपद में एसपी सिटी और अन्य जनपदों में विभिन्न जिम्मेदारियों को संभाला है। कमलेश उपाध्याय भी उत्तराखंड के पहले पीपीएस बैच 2005 की अधिकारी हैं। वह मूल रूप से अल्मोड़ा की रहने वाली हैं। पिता सेवानिवृत्त जिला जज हैं। उपाध्याय ने नेट पास कर राजकीय डिग्री कॉलेज टिहरी में शिक्षण भी किया है। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवाओं की ओर रूख किया और कामयाबी हासिल की।

सीओ डालनवाला: जूही मनराल 
जूही मनराल देहरादून में ही पली बढ़ी हैं। उनके पिता स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त हैं। मनराल वर्ष 2017 की पीपीएस अधिकारी हैं। देहरादून में उनकी यह पहली जिम्मेदारी है। डीएसपी मनराल ने बीटेक की डिग्री हासिल की थी। लेकिन, मानव सेवा का जज्बा उन्हें पुलिस महकमे की ओर खींच लाया।

सीओ मसूरी: पल्लवी त्यागी 
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की रहने वाली पल्लवी त्यागी का पहले ही सपना था कि वह सिविल सेवा को चुनें। इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश पीसीएस की परीक्षा भी दी। लेकिन, चुनाव उनका 2017 में उत्तराखंड पीपीएस में हो गया। पल्लवी त्यागी वर्तमान में सीओ मसूरी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इससे पहले उन्होंने सीओ नेहरू कॉलोनी के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख...

मुख्यमंत्री धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण।

आज खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में सम्मिलित हुई। इस दौरान खेल मंत्री रेखा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख...

मुख्यमंत्री धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण।

आज खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में सम्मिलित हुई। इस दौरान खेल मंत्री रेखा...

प्रधानमंत्री आवास योजना के AHP घटक अंतर्गत शिकारपुर-रूड़की आवासीय योजना के कब्जा हस्तांतरण

आवास व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि आवास विभाग द्वारा अति दुर्बल वर्ग हेतु आवासीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने के...

व्यास मंदिर, भूपतवाला,हरिपुरकलां, देहरादून में ‘अखिल भारतीया गोष्ठी’ के शुभारंभ सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को व्यास मंदिर, भूपतवाला,हरिपुरकलां, देहरादून में संस्कृत भारती द्वारा आयोजित 'अखिल भारतीया गोष्ठी' के शुभारंभ सत्र में प्रतिभाग...

’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी प्रेक्षागृह, देहरादून में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित ’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में प्रतिभाग...

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन में गठित हुई नई कार्यकारिणी

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन देहरादून के राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री...

युवा धर्म संसद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पतंजलि ऑडिटोरियम में आयोजित युवा धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेवा...

उत्तराखंड में बारिस का रेड अलर्ट, 1 से 12 तक समस्त स्कूल व आंगनबाड़ी केंद रहेगे बंद

मौसम विज्ञान विभाग के भारी बारिश के निरंतर जारी रेड अलर्ट को देखते हुए देहरादून में शुक्रवार 13 सितंबर को भी 12वीं तक के...

डेंगू रोकथाम को प्रभावी कदम उठाने के मंत्री धन सिंह रावत ने सीएमओ को दिये निर्देश

प्रदेश में डेंगू की बढ़ती संभावनाओं के बीच सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। इसके साथ ही जिला...