Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फबारी से भारी नुकसान,6 मई से शुरू हो...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फबारी से भारी नुकसान,6 मई से शुरू हो रही है केदारनाथ यात्रा, तैयारियों में जुटा है प्रशासन।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फबारी से भारी नुकसान की संभावना
बर्फ साफ करने के बाद ही लग पायेगा नुकसान का अनुमान
केदारनाथ पैदल मार्ग पर किया जा रहा ग्लेशियर हटाने का कार्य
पैदल मार्ग के कई स्थानों पर बने हैं बड़े-बड़े ग्लेशियर
आठ से दस फीट तक जमी है केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ
6 मई से शुरू हो रही है केदारनाथ यात्रा, तैयारियों में जुटा है प्रशासन


रुद्रप्रयाग। विश्व विख्यात भगवान केदारनाथ के कपाट आम भक्तों के लिये छः मई को खोल दिये जाएंगे। ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। पैदल मार्ग के भीमबली से केदारनाथ धाम तक तीन से पांच स्थानों पर बड़े-बड़े ग्लेशियर बने हैं, जबकि पैदल मार्ग पूरी तरह बर्फ से ढका है। ऐसे में डीडीएमए के 80 मजदूर पैदल मार्ग से बर्फ हटाने में जुटे हैं। वहीं बर्फ हटाये जाने के बाद ही पैदल मार्ग पर हुए नुकसान का सही अनुमान भी लग पायेगा।


बता दें कि शिवरात्रि के अवसर पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की घोषणा हो गई थी। कपाट खोलने की घोषणा होने के बाद प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा तैयारियां शुरू कर दी। केदारनाथ धाम में पांच फीट से अधिक बर्फ है, जबकि गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग के भीमबली से धाम तक मार्ग बर्फ से ढका हुआ है। इतना ही नहीं पैदल मार्ग पर ग्लेशियर भी बनकर आये हैं। पैदल मार्ग पर तीन से पांच स्थानों पर ग्लेशियर बने हैं। जिन्हें काटकर पैदल रास्ता तैयार किया जा रहा है। पैदल मार्ग पर बड़े-बड़े ग्लेशियर बने हैं, जो यात्रा के दौरान परेशानी खड़े करते हैं। ऐसे में मजदूरों की ओर से इन्हें हटाया जा रहा है। बर्फबारी होने से भीमबली से केदारनाथ धाम तक भारी नुकसान भी होता है, जिसका अनुमान अभी नहीं लगाया जा सका है। बर्फबारी ज्यादा होने के कारण यह समस्या बनी है। अब बर्फ साफ करने के बाद ही नुकसान का सही अनुमान लग पायेगा। आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुण्ड से भीमबली तक बर्फ हटा दी गई है, जबकि भीमबली से केदारनाथ तक कई जगहों पर आठ से नौ फीट तक बर्फ है। इसके अलावा बड़े-बड़े ग्लेशियर भी बने हैं। पैदल मार्ग पर करीब 80 मजदूर रास्ते को साफ करने में जुटे हुए हैं। बर्फ ज्यादा होने के कारण नुकसान का अनुमान भी नहीं लग पा रहा है। ऐसे में दस से पन्द्रह दिन के भीतर बर्फ साफ करने पर नुकसान का पता चल पायेगा।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख...

मुख्यमंत्री धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण।

आज खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में सम्मिलित हुई। इस दौरान खेल मंत्री रेखा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख...

मुख्यमंत्री धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण।

आज खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में सम्मिलित हुई। इस दौरान खेल मंत्री रेखा...

प्रधानमंत्री आवास योजना के AHP घटक अंतर्गत शिकारपुर-रूड़की आवासीय योजना के कब्जा हस्तांतरण

आवास व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि आवास विभाग द्वारा अति दुर्बल वर्ग हेतु आवासीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने के...

व्यास मंदिर, भूपतवाला,हरिपुरकलां, देहरादून में ‘अखिल भारतीया गोष्ठी’ के शुभारंभ सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को व्यास मंदिर, भूपतवाला,हरिपुरकलां, देहरादून में संस्कृत भारती द्वारा आयोजित 'अखिल भारतीया गोष्ठी' के शुभारंभ सत्र में प्रतिभाग...

’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी प्रेक्षागृह, देहरादून में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित ’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में प्रतिभाग...

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन में गठित हुई नई कार्यकारिणी

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन देहरादून के राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री...

युवा धर्म संसद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पतंजलि ऑडिटोरियम में आयोजित युवा धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेवा...

उत्तराखंड में बारिस का रेड अलर्ट, 1 से 12 तक समस्त स्कूल व आंगनबाड़ी केंद रहेगे बंद

मौसम विज्ञान विभाग के भारी बारिश के निरंतर जारी रेड अलर्ट को देखते हुए देहरादून में शुक्रवार 13 सितंबर को भी 12वीं तक के...

डेंगू रोकथाम को प्रभावी कदम उठाने के मंत्री धन सिंह रावत ने सीएमओ को दिये निर्देश

प्रदेश में डेंगू की बढ़ती संभावनाओं के बीच सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। इसके साथ ही जिला...