Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड Uttarakhand Election 2022: गोवा, मणिपुर और यूपी में चेहरे तय, उत्तराखंड पर...

Uttarakhand Election 2022: गोवा, मणिपुर और यूपी में चेहरे तय, उत्तराखंड पर सस्पेंस, होली के बाद उठेगा पर्दा

मुख्यमंत्री की कुर्सी दौड़ में पुष्कर सिंह धामी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धनसिंह रावत, ऋतु खंडूड़ी, रेखा आर्य, दिलीप सिंह रावत, गणेश जोशी का नाम चर्चाओं में आने के बाद अब स्पीकर अग्रवाल भी शामिल हो गए हैं।

चार राज्यों में चुनाव के बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने गोवा, मणिपुर और उत्तरप्रदेश में विधायक मंडल दल के नेता का नाम तय कर दिया है, लेकिन उत्तराखंड पर अब भी सस्पेंस बकरार है। सबकी निगाहें दिल्ली पर लगी हैं।

केंद्रीय नेताओं से मंत्रणा करने के बाद कार्यकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई विधायकों के अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में लौट गए हैं। पुष्कर धामी खटीमा पहुंच गए हैं। संगठन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अब सीएम के नाम पर बने रहस्य पर से पर्दा होली के बाद ही उठेगा।

स्पीकर अग्रवाल ने भी ठोकी दावेदारी

नई दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी सीएम पद पर दावेदारी की है। उन्होंने वहां मीडिया में बयान दिया कि वह चार बार के विधायक हैं और दावेदारी करने में कोई हर्ज नहीं है। बाकी पार्टी नेतृत्व को तय करना है। जो भी निर्णय होगा, वह सिर माथे पर होगा।

गोवा और मणिपुर के सीएम तय

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने गोवा और मणिपुर के मुख्यमंत्री तय कर दिए। गोवा की कमान फिर से प्रमोद सामंत को दी गई है। मणिपुर की कमान एन बीरेन सिंह संभालेंगे। केंद्रीय नेतृत्व ने दोनों चेहरों को कमान सौंपने की हरी झंडी दिखा दी। उम्मीद की जा रही थी कि केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड में सीएम के चेहरे को लेकर कुछ संकेत साफ कर देगा, लेकिन अभी तक रहस्य बरकरार है।

उत्तराखंड पर अब भी सस्पेंस

लेकिन उत्तराखंड में सीएम का चेहरा कौन होगा, इस रहस्य पर से पर्दा अभी तक नहीं उठ पाया है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तराखंड में विधायक मंडल दल का नेता कौन होगा, यह तकरीबन तय हो चुका है। लेकिन केंद्रीय नेतृत्व पत्ते होली के बाद ही खोलेगा।

धामी-कौशिक व अन्य विधायकों का लौटना शुरू

केंद्रीय नेताओं के साथ बैठकों में शामिल हुए उत्तराखंड के कार्यकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली से लौट गए हैं। वह वहां से सीधे खटीमा गए। वहां वे एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गुरुवार को देहरादून लौटेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के भी बुधवार शाम तक लौटने की सूचना है। पार्टी के जो विधायक केंद्रीय नेताओं की परिक्रमा कर रहे थे, उन्होंने अब अपने चुनाव क्षेत्रों की ओर रुख कर दिया है।

दिनों दिन लंबी हो रही है दावेदारों की सूची

मुख्यमंत्री की कुर्सी दौड़ में शामिल दावेदारों की सूची लंबी होती जा रही है। सूची में कार्यकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धनसिंह रावत, ऋतु खंडूड़ी, रेखा आर्य, दिलीप सिंह रावत, गणेश जोशी का नाम चर्चाओं में आने के बाद अब स्पीकर अग्रवाल भी शामिल हो गए हैं।

गढ़े जा रहे तर्क, कौन बन सकता है कौन नहीं

इस बीच सियासी हलकों में मुख्यमंत्री कौन बन सकता है और कौन नहीं को लेकर अलग-अलग तर्क गढ़े जा रहे हैं। कोई कह रहा है कि केवल विधायकों में से ही सीएम होगा, इसलिए गैर विधायकों के नामों पर चर्चा नहीं होगी। इसके ठीक विपरीत यह तर्क दिए जा रहे हैं कि चुनाव पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर लड़ा गया। वह युवा होने के साथ संभावनाओं वाले नेता हैं और उनके पक्ष में कई विधायक भी हैं, इसलिए उन्हें नेता चुना जा सकता है। कोई यह तर्क दे रहा है कि पार्टी इस बार किसी गैर पर्वतीय चेहरे को कमान सौंपकर नया प्रयोग कर सकती है। एक तर्क यह भी है कि पार्टी अपनी पसंद के किसी चेहरे को उतार सकती है।

होली के बाद रहस्य से उठेगा पर्दा

पार्टी के तकरीबन सभी नेता यह कह रहे हैं कि उत्तराखंड में सीएम के चेहरे को लेकर बने रहस्य से पर्दा होली के बाद ही उठेगा। 18 मार्च की होली है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 19 मार्च को सभी पार्टी विधायकों को देहरादून पहुंचने की सूचना जारी होगी। इसी दिन विधायक मंडल की बैठक में नए नेता के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। पार्टी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को नेता का चुनाव कराने के लिए पर्यवेक्षक और केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी को सह पर्यवेक्षक बनाया है जो होली के बाद देहरादून पहुंच जाएंगे।
RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख...

मुख्यमंत्री धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण।

आज खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में सम्मिलित हुई। इस दौरान खेल मंत्री रेखा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख...

मुख्यमंत्री धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण।

आज खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में सम्मिलित हुई। इस दौरान खेल मंत्री रेखा...

प्रधानमंत्री आवास योजना के AHP घटक अंतर्गत शिकारपुर-रूड़की आवासीय योजना के कब्जा हस्तांतरण

आवास व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि आवास विभाग द्वारा अति दुर्बल वर्ग हेतु आवासीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने के...

व्यास मंदिर, भूपतवाला,हरिपुरकलां, देहरादून में ‘अखिल भारतीया गोष्ठी’ के शुभारंभ सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को व्यास मंदिर, भूपतवाला,हरिपुरकलां, देहरादून में संस्कृत भारती द्वारा आयोजित 'अखिल भारतीया गोष्ठी' के शुभारंभ सत्र में प्रतिभाग...

’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी प्रेक्षागृह, देहरादून में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित ’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में प्रतिभाग...

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन में गठित हुई नई कार्यकारिणी

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन देहरादून के राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री...

युवा धर्म संसद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पतंजलि ऑडिटोरियम में आयोजित युवा धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेवा...

उत्तराखंड में बारिस का रेड अलर्ट, 1 से 12 तक समस्त स्कूल व आंगनबाड़ी केंद रहेगे बंद

मौसम विज्ञान विभाग के भारी बारिश के निरंतर जारी रेड अलर्ट को देखते हुए देहरादून में शुक्रवार 13 सितंबर को भी 12वीं तक के...

डेंगू रोकथाम को प्रभावी कदम उठाने के मंत्री धन सिंह रावत ने सीएमओ को दिये निर्देश

प्रदेश में डेंगू की बढ़ती संभावनाओं के बीच सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। इसके साथ ही जिला...