Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड फर्जी प्रमाण पत्र लेकर भर्ती होने आए उत्तर प्रदेश और राजस्थान के...

फर्जी प्रमाण पत्र लेकर भर्ती होने आए उत्तर प्रदेश और राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार

 हरिद्वार: सीआइएसएफ की भर्ती में छूट का लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश और राजस्थान के दो युवकों ने एससी/एसटी के फर्जी प्रमाण पत्र बना डाले। जबकि दोनों जाति से ब्राह्मण व राजपूत थे।

दस्तावेजों की जांच में फर्जीवाड़ा पकड़ में आने के बाद सीआइएसएफ अधिकारियों ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, सीआइएसएफ में इन दिनों कांस्टेबल की भर्ती चल रही है। भर्ती देने के लिए उत्तराखंड समेत कई राज्यों से नौजवान भेल की सीआइएसएफ यूनिट पहुंच रहे हैं। सोमवार को दो अभ्यर्थियों को फर्जी जाति प्रमाण के साथ सीआइएसएफ की टीम ने पकड़ लिया।

इस मामले में सीआइएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट और रिक्रूटमेंट बोर्ड के सदस्य परमजीत सिंह और सीआइएसएफ के इंस्पेक्टर लखबीर असवाल ने तहरीर दी।

उसमें उन्‍होंने बताया कि धीरज कुमार निवासी सतुपुरा इरादनगर थाना इरादनगर जिला आगरा उत्तर प्रदेश और सत्येंद्र कुमार निवासी अंडेला रोड धौलपुर थाना सदर जिला धौलपुर राजस्थान ने भर्ती परीक्षा में आयु सीमा और लंबाई में छूट पाने के लिए खुद को अनुसूचित जनजाति श्रेणी का अभ्यर्थी बताया।

दोनों अभ्यर्थियों के जाति प्रमाण पत्र चेक किए गए तो फर्जी पाए गए। पूछताछ करने पर धीरज कुमार ने अपनी जाति ब्राह्मण (तिवारी) और सत्येंद्र ने अपनी जाति राजपूत (जादौन) बताई।

दोनों ने बताया कि उनकी आयु अधिक होने के कारण आयु सीमा में छूट लेने के लिए उन दोनों ने अपने-अपने जाति प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से अनुसूचित जनजाति के बनाए हैं। रानीपुर कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, चालान कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

“श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को “श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सनातन परम्परा में किसी भी...

देहरादून में होगी फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की तैनाती, वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन

अब प्रदेश में रजिस्ट्री में फ्रॉड केस होने पर गठित एसआईटी टीम को दस्तावेजों का सैंपल चंडीगढ़ नहीं भेजना पड़ेगा। इसके लिए देहरादून में...

पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जाना स्वास्थ्य हाल ।

एम्स ऋषिकेश में बीते दिनों से भर्ती पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य हाल जाना। इस दौरान...

कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा मान्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ...

दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हुई चर्चा, जल्द...

दिल्ली: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने नईदिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा जी व संघ के अन्य पदाधिकारियों से...

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन...