Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड आई एम ए मैं एसीसी का दीक्षांत समारोह, अफसर बनने के अहम...

आई एम ए मैं एसीसी का दीक्षांत समारोह, अफसर बनने के अहम पड़ाव में 40 कैडेट पास।

बतौर जवान सेना में भर्ती हुए 40 कैडेटों के लिए शुक्रवार का दिन गौरवशाली था। अपनी मेहनत के बूते युवा सैन्य अफसर बनने के लिए अहम पड़ाव को पार करना इनके लिए किसी बड़े सपने को पूरा करने सरीखा था।

हाथों में डिग्री के रूप में तीन साल के प्रशिक्षण का ईनाम पाते ही वक्त उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया और सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कुछ ऐसा ही मौहाल था भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की आर्मी कैडेट कालेज (एसीसी) विंग के 119वें दीक्षांत समारोह का। शुक्रवार को आईएमए के चेटवुड सभागार में आयोजित दीक्षा समारोह में कमाडेंट लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कैडेटों को पुरस्कृत किया। कमांडेंट ने खेल, शिक्षा, कैंप, वाद-विवाद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एसीसी की कारगिल कंपनी को कमांडेंट बैनर प्रदान किया। कमांडेंट ने अफसर बनने की राह पर अग्रसर कैडेटों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एसीसी विंग का आदर्श वाक्य ड्यूटी सर्वोच्च है राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का मार्गदर्शक सिद्धांत है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व के जरिए उदाहरण स्थापित करें। अधीनस्थ कर्मचारी आपके आचरण और कार्यशैली को देखकर उसके अनुसार कार्य करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से दृढ़ रखें। सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और नवाचार पर जोर दें। इससे पहले डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल आलोक जोशी ने 40 कैडेटों को उपाधि प्रदान की। उपाधि पाने वालों में विज्ञान वर्ग के 16 और कला वर्ग में 24 कैडेट शामिल थे। कैडेटों को प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) नई दिल्ली की डिग्रियां प्रदान की गईं।

कोविड की चुनौतियों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन
देहरादून। एसीसी विंग के कमांडर ब्रिगेडियर शैलेश सती ने कैडेटों की प्रतिबद्धता और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोविड प्रतिबंधों के कारण चुनौतियों का सामना करने के बावजूद कैडेटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एसीसी के प्रधानाचार्य डा. नवीन कुमार ने कालेज की प्रगति रिपोर्ट पेश की। बता दें कि एसीसी में तीन साल के कड़े प्रशिक्षण और पढ़ाई के बाद ये कैडेट आईएमए की मुख्यधारा से जुड़ गए हैं। अब एक साल के प्रशिक्षण के बाद ये सेना में बतौर युवा अधिकारी शामिल हो जाएंगे। अधिकारियों के रूप में कमीशन पाने वाले एसीसी कैडेटों को सैनिक के जीवन की गहरी समझ रहती है।

इन्हें मिला पुरस्कार

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ मेडल

गोल्ड : अर्श कुमार

सिल्वर : अभिनाश शर्मा

ब्रांज : हरप्रीत सिंह

कमांडेंट बैनर : कारगिल कंपनी

कमांडेंट सिल्वर मेडल

सर्विस सब्जेक्ट : हरप्रीत सिंह

ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम : निशांत सांगले

साइंस स्ट्रीम : सच्चिदानंद तिवारी

मेडलिस्ट से बातचीत

सफलता के ‘अर्ष पर हिमाचल का लाल

देहरादून। गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले अर्ष कुमार गोल्ड चंबा (हिमाचल प्रदेश) के रहने वाले हैं। उनके पिता अजय कुमार वन विभाग में डिप्टी रेंजर हैं। बतौर एयरमैन अर्ष 2016 में एयरफोर्स में भर्ती हुए थे। उनके दादा किशोर कुमार भी सेना में थे। बड़े भाई अंशुल हिमाचल में ही सेवायोजन अधिकारी हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गोल्ड मेडल से नवाजा गया।

पिता थे हलवदार, बेटा बनेगा सैन्य अफसर

देहरादून। सिल्वर मेडल हासिल करने वाले अभिनाश शर्मा आरएस पुरम जम्मू के रहने वाले हैं। उनके पिता स्वर्गीय भूषणलाल शर्मा सेना में हवलदार पद से रिटायर थे। माता राधा गृहणी हैं। मार्च 2015 में बतौर जवान सेना की एओसी विंग में भर्ती हुए अभिनाश अपनी मेहनत के बूते आर्मी कैडेट कॉलेज पहुंचे और यहां तीन साल की पढ़ाई व प्रशिक्षण पूरा किया।

कैडेट हरप्रीत के नाम रहे दो-दो मेडल

देहरादून। पंजाब के पठानकोट निवासी हरप्रीत सिंह ने न सिर्फ चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का ब्रांच मेडल हासिल किए, बल्कि उन्हें सर्विस सब्जेक्ट में कमांडेंट सिल्वर मेडल से भी नवाजा गया। 2016 में सेना एजुकेशन कोर में भर्ती हुए हरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को सैन्य अफसर बनने का अहम पड़ाव पूरा किया। कमांडेंट ने मेडल देते वक्त हरप्रीत के प्रदर्शन को सराहा।

बास्केटबाल खिलाड़ी के हौसले बुलंद

देहरादून। ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में कमांडेंट सिल्वर मेडल जीतने वाले निशांत सांगले महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। निशांत 2012 में सेना में भर्ती हुए। उनके पिता भी सेना से सूबेदार मेजर रिटायर हैं। निशांत बास्केटबाल खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेल की वजह से उन्होंने खुद को फिट रखा। अब सेना में जवान से अफसर बनने के सफर को पूरा करने की ओर बढ़ रहे हैं।

गोरखपुर निवासी सच्चिदानंद को सिल्वर मेडल

देहरादून। गोरखपुर यूपी निवासी कैडेट सच्चिदानंद तिवारी भी शुक्रवार को एसीसी से पासआउट से। उन्हें साइंस स्ट्रीम में कमांडेंट सिल्वर मेडल मिला। उनके पिता डॉ. अरुण कुमार दांत चिकित्सक हैं। सच्चिदानंद एयरफोर्स में 2015 में बतौर रडार ऑपरेटर भर्ती हुए थे। तैयारी कर वह एसीसी के लिए चयनित हुए। अब एक साल का प्रशिक्षण प्राप्त कर वह सैन्य अफसर बनेंगे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख...

मुख्यमंत्री धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण।

आज खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में सम्मिलित हुई। इस दौरान खेल मंत्री रेखा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख...

मुख्यमंत्री धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण।

आज खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में सम्मिलित हुई। इस दौरान खेल मंत्री रेखा...

प्रधानमंत्री आवास योजना के AHP घटक अंतर्गत शिकारपुर-रूड़की आवासीय योजना के कब्जा हस्तांतरण

आवास व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि आवास विभाग द्वारा अति दुर्बल वर्ग हेतु आवासीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने के...

व्यास मंदिर, भूपतवाला,हरिपुरकलां, देहरादून में ‘अखिल भारतीया गोष्ठी’ के शुभारंभ सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को व्यास मंदिर, भूपतवाला,हरिपुरकलां, देहरादून में संस्कृत भारती द्वारा आयोजित 'अखिल भारतीया गोष्ठी' के शुभारंभ सत्र में प्रतिभाग...

’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी प्रेक्षागृह, देहरादून में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित ’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में प्रतिभाग...

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन में गठित हुई नई कार्यकारिणी

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन देहरादून के राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री...

युवा धर्म संसद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पतंजलि ऑडिटोरियम में आयोजित युवा धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेवा...

उत्तराखंड में बारिस का रेड अलर्ट, 1 से 12 तक समस्त स्कूल व आंगनबाड़ी केंद रहेगे बंद

मौसम विज्ञान विभाग के भारी बारिश के निरंतर जारी रेड अलर्ट को देखते हुए देहरादून में शुक्रवार 13 सितंबर को भी 12वीं तक के...

डेंगू रोकथाम को प्रभावी कदम उठाने के मंत्री धन सिंह रावत ने सीएमओ को दिये निर्देश

प्रदेश में डेंगू की बढ़ती संभावनाओं के बीच सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। इसके साथ ही जिला...