Sunday, September 8, 2024
Home मनोरंजन पंजाब के सीएम भगवंत मान व डॉ. गुरप्रीत कौर चंडीगढ़ में विवाह...

पंजाब के सीएम भगवंत मान व डॉ. गुरप्रीत कौर चंडीगढ़ में विवाह बंधन में बंधे।

 पंजाब के सीएम भगवंत मान पिहोवा के एनआरआई किसान के दामाद बने हैं।

सीएम भगवंत मान गुरुवार को पिहोबा कस्बे के वार्ड-पांच की तिलक कॉलोनी निवासी किसान इंद्रजीत सिंह नत की बेटी डॉ. गुरप्रीत कौर से चंडीगढ़ में विवाह बंधन में बंध गए। हालांकि शादी समारोह साधारण रहा। इसमें वर-वधू के परिवार के सदस्यों के अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल हुए।

सीएम भगवंत मान की दुल्हन डॉ. गुरप्रीत की प्रारंभिक शिक्षा पिहोवा में हुई है। उन्होंने टैगोर पब्लिक स्कूल से 10वीं कक्षा पास की। वहीं चंडीगढ़ से बारहवीं पास करने के बाद उन्होंने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया और वर्ष 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने कुछ दिन तक अंबाला के एक ही अस्पताल में नौकरी भी की।

 मोहाली में रहता है गुरप्रीत कौर का परिवार
डॉ. गुरप्रीत कौर का पैतृक गांव गुमथला गढू के पास नत फार्म है। उनके पिता इंद्रजीत सिंह सरपंच भी रह चुके हैं और उनके पास गांव गुमथला गढू में लगभग 42 एकड़ जमीन है। उनके पिता के पास कनाडा की नागरिकता भी है। डॉ. गुरप्रीत की मां राजिंद्र कौर उर्फ राज एक गृहिणी हैं। छह महीने से उनका परिवार मोहाली में ही रह रहा है। फिलहाल पिहोवा स्थित घर पर कोई भी नहीं है।

 20 दिन पहले अमेरिका से आई थी बहन
डॉ. गुरप्रीत कौर तीन बहनें हैं। उनकी दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। उनकी बड़ी बहन नवनीत कौर नीरू अमेरिका में रहती है। वहीं दूसरी बहन कर्मजीत कौर गग्गू अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में बसी हुई है। अपनी छोटी बहन की शादी को लेकर नीरू 20 दिन पहले ही अमेरिका से पिहोवा आई थी। फिलहाल परिवार मोहाली स्थित अपने घर में शादी की तैयारी कर रहा है।

 संबंधियों को सोशल मीडिया से मिली जानकारी
डॉ. गुरप्रीत कौर की सीएम से शादी की सूचना उनके संबंधियों को सोशल मीडिया से मिली। संबंधियों का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई सूचना नहीं थी, सोशल मीडिया और टीवी चैनल से उन्हें यह जानकारी मिली। उनको बेटी की शादी की बेहद खुशी है।

 सियासी रसूख रखता है गुरप्रीत कौर का परिवार
डॉ. गुरप्रीत कौर का परिवार खुद भी सियासी रसूख रखता है। उनके मामा जसवंत सिंह कांग्रेसी हैं। वहीं उनके फुफेरे भाई एडवोकेट अमन चीमा भी कांग्रेस के नेता हैं। उनके पिता के चचेरे भाई एडवोकेट गुरिंद्र सिंह नत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने नगर निकाय चुनाव से पहले ही कांग्रेस छोड़कर आप का दामन थामा था। डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता भी गांव के पूर्व सरपंच रहे हैं।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने फ़िल्म कर्तम भुगतम से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले उत्तराखण्ड के ऋषभ को दी शुभकामनाएं’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में दून के उभरते कलाकार ऋषभ कोहली ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने ऋषभ को फिल्म ‘कर्तम-भुगतम’...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली मिलन कार्यक्रम मे किया प्रतिभाग।

जिस तरह से पूरे विश्व में ब्रज की होली प्रसिद्ध है वैसे ही उत्तराखंड के कुमाऊं के होली के भी अपने ही अलग रंग...

स्टेट हैंडलूम एक्सपो में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हंसा ग्रुप ने मचाई धूम

देहरादून ,कार्यालय सावंददाता । स्टेट हैंडलूम एक्सपो में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसके निर्देशक इंदू भट्ट ममगाईं और संचालक गायत्री ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

“श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को “श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सनातन परम्परा में किसी भी...

देहरादून में होगी फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की तैनाती, वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन

अब प्रदेश में रजिस्ट्री में फ्रॉड केस होने पर गठित एसआईटी टीम को दस्तावेजों का सैंपल चंडीगढ़ नहीं भेजना पड़ेगा। इसके लिए देहरादून में...

पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जाना स्वास्थ्य हाल ।

एम्स ऋषिकेश में बीते दिनों से भर्ती पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य हाल जाना। इस दौरान...

कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा मान्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ...

दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हुई चर्चा, जल्द...

दिल्ली: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने नईदिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा जी व संघ के अन्य पदाधिकारियों से...

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन...