राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून दौरे पर पहुंची है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया.मुर्मू एयरपोर्ट से शहीद स्थल गईं. वहां उन्होंने उत्तराखंड के आंदोलनकारियों और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की.
इस दौरान मुर्मू मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित सेफ हाउस में
पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों से मुलाकात की. संसदीय कार्यमंत्री एवं वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल सहित बीजेपी के सभी 47 विधायकों और लोकसभा व राज्यसभा के सभी आठ सांसद बैठक में उपस्थित है.
आपको बता दें कि द्रोपति मुर्मू राष्ट्रपति पद की दावेदार है और यदि द्रोपति मुर्मू राष्ट्रपति पद पर चयनित होती हैं तो वह भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेगी