Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड सिंगल यूज प्लास्टिक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन, जनपद वासियो से की...

सिंगल यूज प्लास्टिक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन, जनपद वासियो से की अपील।

देहरादून: जनपद में प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम स्थित हाॅल में महापौर नगर निगम सुनील उनियाल गामा की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर की उपस्थिति में किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिबन्धित किये जाने वाले प्लास्टिक एवं प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर महापौर नगर निगम देहरादून सुनील उनियाल गामा ने देहरादून वासियों से किसी भी प्रकार के प्लास्टिक का उपयोग न करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को मानवता दिखाते हुए सभी के स्वास्थ्य के बारे में सोचना होगा। प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लेते हुए दृढ़ इच्छा शक्ति से इसको जीवनचर्या से बाहर निकालना होगा। उन्होंने कहा कि हमें जनपद देहरादून से पूरे देश में यह संदेश देना है कि हमने सभी प्रकार के प्लास्टिक का उपयोग बंद कर दिया है इसके लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है।


जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है जिसके लिए समस्त वार्डवार अधिकारी तैनात किए गए हैं। वार्डवार अधिकारी सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर जागरूकता के साथ-साथ निगरानी भी रखेंगे। इसके अतिरिक्त समस्त विभागों में प्रवर्तन हेतु टास्क फोर्स बना दी गई हैं, उन्होंने व्यापरियों, विभिन्न संगठनों एवं जनपदवासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से आर. के चतुर्वेदी द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक हेतु प्रस्तुतिकरण किया गया, जिसमे प्रतिबन्धित किए गए सिंगल यूज प्लास्टिक की सूची एवं उपयोग व प्रयोग करने पर दंड प्रक्रिया को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि प्लास्टिक का उत्पादन करने वाले पर रू0 5 लाख, परिवहन करने वालों पर रू0 2लाख, खुद्रा विक्रेता पर रू0 1 लाख तथा इस्तेमाल करने वाले पर 100 रू0 का जुर्माना तथा पुनरावृत्ति करने पर जुर्माने की राशि का दुगुना अर्थदण्ड लगाये जाने का प्राविधान है। साथ ही गूगल प्ले स्टोर पर पब्लिक ग्रीवेंस एप्प डाउनलोड कर इस पर प्लास्टिक इस्तेमाल करने वालों की फोटो अपलोड की जा सकती है जोकि सीधे संबंधित अधिकारी के पास पहंुच जाएगी। इस दौरान में उपस्थित व्यापारी संघ के प्रश्नों/शंकाओं का भी समाधान किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून मनुज गोयल, अपर जिलाधिकारी देहरादून वित्त एवम राजस्व कृष्ण कुमार मिश्रा, व्यापारी संघ, ठेला संघ, होटल संघ, एनजीओ सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख...

मुख्यमंत्री धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण।

आज खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में सम्मिलित हुई। इस दौरान खेल मंत्री रेखा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख...

मुख्यमंत्री धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण।

आज खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में सम्मिलित हुई। इस दौरान खेल मंत्री रेखा...

प्रधानमंत्री आवास योजना के AHP घटक अंतर्गत शिकारपुर-रूड़की आवासीय योजना के कब्जा हस्तांतरण

आवास व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि आवास विभाग द्वारा अति दुर्बल वर्ग हेतु आवासीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने के...

व्यास मंदिर, भूपतवाला,हरिपुरकलां, देहरादून में ‘अखिल भारतीया गोष्ठी’ के शुभारंभ सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को व्यास मंदिर, भूपतवाला,हरिपुरकलां, देहरादून में संस्कृत भारती द्वारा आयोजित 'अखिल भारतीया गोष्ठी' के शुभारंभ सत्र में प्रतिभाग...

’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी प्रेक्षागृह, देहरादून में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित ’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में प्रतिभाग...

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन में गठित हुई नई कार्यकारिणी

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन देहरादून के राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री...

युवा धर्म संसद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पतंजलि ऑडिटोरियम में आयोजित युवा धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेवा...

उत्तराखंड में बारिस का रेड अलर्ट, 1 से 12 तक समस्त स्कूल व आंगनबाड़ी केंद रहेगे बंद

मौसम विज्ञान विभाग के भारी बारिश के निरंतर जारी रेड अलर्ट को देखते हुए देहरादून में शुक्रवार 13 सितंबर को भी 12वीं तक के...

डेंगू रोकथाम को प्रभावी कदम उठाने के मंत्री धन सिंह रावत ने सीएमओ को दिये निर्देश

प्रदेश में डेंगू की बढ़ती संभावनाओं के बीच सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। इसके साथ ही जिला...