देहरादून दौरे पर पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंच भाजपा नेताओं से मुलाकात की,,,,,वही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा आयोजित रक्षाबंधन के कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने शिरकत किया।वही कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, गणेश जोशी की पत्नी और उनकी बेटी नेहा जोशी ने भी भाग लिया।वहीं कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने गणेश जोशी की कलाई पर राखी बांधकर तिलक लगाया।
आगे लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मेरे भाई हैं और मैं हर वर्ष अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने उत्तराखंड आऊंगी। वही कार्यक्रम के समाप्त होने पर सैकड़ों की संख्या उपस्थित महिलाओं ने मंत्री गणेश जोशी के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनकी लंबी उम्र की कामना की। वही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बहनों से राखी बंधवा कर उन्हें उपहार भी भेंट किए।