उत्तराखंड में हर ओर आजादी के जश्न की धूम है।वहीँ सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर देहरादून के परेड मैदान में ध्वजारोहण किया। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सबसे पहले सुबह 8:30 बजे मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया….
परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी और कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। 25 सालों में देश को शिखर पर ले जाने में सबको अपना योगदान देना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतवर्ष में जन्म लेना हम सभी के लिए गौरव की बात है, देश को वैश्विक शक्ति बनाना हमारा लक्ष्य है। इस दौरान उत्तराखंड पुलिस अधिकारी और कर्मियों को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित भी किया गया…