Sunday, September 8, 2024
Home यूपी प्रेमी के लिए 86 घंटे का धरना देना रहा कामयाब, प्रेमिका को...

प्रेमी के लिए 86 घंटे का धरना देना रहा कामयाब, प्रेमिका को मिला उसका प्रेमी, मंदिर मे सम्पन्न हुआ विवाह।

धनबाद: प्रेमी से शादी के लिए उसके घर के बाहर 4 दिन तक धरने पर बैठी युवती को आखिरकार जीत मिल ही गई। जेल जाने के भय से प्रेमी उत्तम कुमार महतो उर्फ पटेल झुक गया और प्रेमिका से शादी करने को राजी हो गया। रविवार को गंगापुर स्थित लिलौर मंदिर में समाज और परिवारजनों की उपस्थिति में दोनों विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। इस दौरान दोनों पक्ष के स्वजन सहित ग्रामीण मौजूद रहे। विवाह की सारी रस्म मंदिर परिसर में पुरोहित उदय तिवारी ने संपन्न कराईं।

विवाह के बाद वधू ने सम्मान के साथ अपने पति के साथ महेशपुर गांव के उसी घर में प्रवेश किया जहां प्रेमी के शादी से मुकर जाने के बाद वह पिछले 86 घंटे तक धरने पर बैठी रही थी। मामला मीडिया में आने के बाद गुरुवार को बाघमारा महिला थाना व राजगंज थाना की पुलिस रात 10 बजे युवती को थाने ले गई थी। इसके बाद उसकी लिखित शिकायत पर प्रेमी उत्तम महतो के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज किया था। अन्य चार लोगों को भी आरोपित बनाया गया। बाद में युवती का न्यायिक पदाधिकारी के समक्ष बयान भी अंकित कराया गया था।

युवती के चेहरे पर दिखी खुशी

विवाह करने के लिए युवती सजधज कर अपने स्वजनों के साथ सुबह करीब 11 बजे मंदिर पहुंची। इस दौरान युवती के चेहरे पर हंसी देखते ही बन रही थी। मंदिर में युवती ने अपने महिला साथियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। करीब ढाई घंटा इंतजार करने के बाद उत्तम अपने परिवार के साथ मंदिर में आया। पूजा करने के बाद विधिवत दोनों की शादी हुई। इसके बाद युवती ने अपने पति के साथ भी कई सेल्फी ली। प्रेमी-प्रेमिका के इस विवाह के दौरान दर्जनों से अधिक लोग साक्षी बने।

उत्तम के पिता हरगोविंद महतो, मां खागिया देवी, फूफा, जीजा सहित अन्य स्वजन मौजूद थे। वहीं युवती के पिता नकुल महतो, मां दुलाली देवी, हर पल साथ रहीं दादी मंगनी देवी सहित दर्जनों स्वजन मौजूद थे। इसके साथ ही आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य जीतेंद्र नाथ महतो, जिला प्रवक्ता महेंद्र महतो, महादेव महतो, प्रेम महतो आदि भी मौजूद रहे।


कानून के भय से चौखट पर बैठी युवती से की शादी

चार साल प्रेमी द्वारा यौन शोषण करने के बाद शादी से इन्कार कर देने से दुखी युवती ने प्रेमी और परिवारजनों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था। युवती ने कोर्ट में भी न्यायिक पदाधिकारी के समक्ष प्राथमिकी का समर्थन किया था। इधर उत्तम के स्वजन कानूनी प्रक्रिया की पूरी गतिविधि देख रहे थे एवं पल-पल की जानकारी ले रहे थे। कानूनी शिकंजा कसने का भय युवक के स्वजनों को सताने लगा। इसके बाद ही उन्होंने देर रात मामले को शांत करने के लिए पहल शुरू कर दी और सरेंडर कर दिया था।

चार दिन पहले प्रेमी के घर से फरार होने के बाद प्रेमिका महेशपुर गांव स्थित उसके घर के बाहर शादी करने की जिद लेकर धरने पर बैठ गई थी। इस बीच युवक के स्वजनों ने मुख्य दरवाजा बंद कर लिया था, लेकिन युवती कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे अपने प्रेमी से शादी की जिद लेकर बैठी रही।

“लड़का व लड़की पक्ष के बीच शादी करने का प्रस्ताव रखा। मैंने खुशी जाहिर कर हर संभव मदद करने का वादा किया था। विवाह की सामग्री की व्यवस्था कर शादी की सारी रस्म संपन्न करवाई।”

मनोज कुमार महतोमुखियामहेशपुर (वन) पंचायत

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ श्रीराम मंदिर मे टेका मत्था, भावुक हुए धामी ने कहा, रोम-रोम भक्तिमय और प्रफुल्लित हुआ मन

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान सभी बेहद उत्साहित और...

रामलीला कमेटी ने कराया 11 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बरेली स्थित जोगी नवादा में आयोजित रामलीला में खेली...

बरेली: आज नाथ नगरी बरेली स्थित जोगी नवादा में अपने पति गिरधारी लाल साहू जी के साथ रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित 11 निर्धन कन्याओं...

सपने मे आकर भगवान कृष्ण ने गले मे डाली वरमाला, युवती ने हक़ीक़त मे कान्हा से कर ली शादी, पढ़े पूरी कहानी…..

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया में एक युवती ने भगवान कृष्ण के साथ विवाह रचा लिया। पंडित जी ने मंत्रोचार करके विधि-विधान से सात फेरे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

“श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को “श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सनातन परम्परा में किसी भी...

देहरादून में होगी फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की तैनाती, वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन

अब प्रदेश में रजिस्ट्री में फ्रॉड केस होने पर गठित एसआईटी टीम को दस्तावेजों का सैंपल चंडीगढ़ नहीं भेजना पड़ेगा। इसके लिए देहरादून में...

पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जाना स्वास्थ्य हाल ।

एम्स ऋषिकेश में बीते दिनों से भर्ती पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य हाल जाना। इस दौरान...

कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा मान्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ...

दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हुई चर्चा, जल्द...

दिल्ली: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने नईदिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा जी व संघ के अन्य पदाधिकारियों से...

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन...