Sunday, September 8, 2024
Home मनोरंजन ब्लॉकबस्टर हीरोइन स्वीटी छाबड़ा की भोजपुरिया स्टाइल की होली पार्टी में लगा...

ब्लॉकबस्टर हीरोइन स्वीटी छाबड़ा की भोजपुरिया स्टाइल की होली पार्टी में लगा सेलेब्रिटीज़ का मेला।

भोजपुरी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर अभिनेत्री स्वीटी छाबड़ा ने मुम्बई में शानदार होली मिलन समारोह का आयोजन किया और यह होली पार्टी एक यादगार जश्न में बदल गई। यहां टीवी और फ़िल्म जगत की कई सेलेब्रिटीज़ ने जमकर होली खेली और खूब मस्ती की। सभी मेहमानों ने स्वीटी छाबड़ा को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उनके इस होली मिलन समारोह की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं कहा कि सभी अभिनेत्रियों को इस तरह का कार्यक्रम करना चाहिए। पहली बार किसी भोजपुरी ऎक्ट्रेस ने होली मिलन पार्टी रखी वो भी एकदम झकास भोजपुरिया स्टाइल में।

दून वैली फाइनांस एंड लीजिंग लिमिटेड की ओर से प्रायोजित इस होली पार्टी में स्पेशल भोजपुरी डिनर का प्रबंध किया गया था। यहां सभी ने रंगों के इस पर्व को खूब मस्ती और उल्लास के साथ मनाया। म्युज़िक और डांस के माहौल में सभी सराबोर हो गए।

स्वीटी छाबड़ा ने मुम्बई के अंधेरी वेस्ट में इस होली पार्टी का आयोजन किया। बेहद उत्साहित स्वर में उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह करके बेहद मजा आया। सभी के साथ होली पार्टी करना यादगार रहा। यह उत्सव बेहद मजेदार और मस्ती भरा रहा।

उल्लेखनीय है कि स्वीटी छाबड़ा जहां अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं वहीं सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के कारण भी छाई रहती हैं। प्रतिदिन जिम जाने वाली ऎक्ट्रेस स्वीटी छाबड़ा की वर्क आउट की तस्वीरें भी काफी अमेज़िंग होती हैं। खुद को फिट और फाइन रखने वाली स्वीटी की मुस्कान बड़ी स्वीट है। वह योगा भी करती हैं।

बता दें कि स्वीटी छाबड़ा ने ‘लागल रहा ए राजा जी’, ‘गवनवा लेजा राजा जी’, ‘दुल्हन अईसन चाही’, ‘सौगंध’, ‘दाग’ और ‘रणभूमि’ जैसी कई सुपर हिट भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी के जलवे दिखाए हैं।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने फ़िल्म कर्तम भुगतम से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले उत्तराखण्ड के ऋषभ को दी शुभकामनाएं’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में दून के उभरते कलाकार ऋषभ कोहली ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने ऋषभ को फिल्म ‘कर्तम-भुगतम’...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली मिलन कार्यक्रम मे किया प्रतिभाग।

जिस तरह से पूरे विश्व में ब्रज की होली प्रसिद्ध है वैसे ही उत्तराखंड के कुमाऊं के होली के भी अपने ही अलग रंग...

स्टेट हैंडलूम एक्सपो में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हंसा ग्रुप ने मचाई धूम

देहरादून ,कार्यालय सावंददाता । स्टेट हैंडलूम एक्सपो में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसके निर्देशक इंदू भट्ट ममगाईं और संचालक गायत्री ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

“श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को “श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सनातन परम्परा में किसी भी...

देहरादून में होगी फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की तैनाती, वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन

अब प्रदेश में रजिस्ट्री में फ्रॉड केस होने पर गठित एसआईटी टीम को दस्तावेजों का सैंपल चंडीगढ़ नहीं भेजना पड़ेगा। इसके लिए देहरादून में...

पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जाना स्वास्थ्य हाल ।

एम्स ऋषिकेश में बीते दिनों से भर्ती पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य हाल जाना। इस दौरान...

कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा मान्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ...

दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हुई चर्चा, जल्द...

दिल्ली: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने नईदिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा जी व संघ के अन्य पदाधिकारियों से...

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन...