Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड ‘9 वर्ष उत्कर्ष के’ कार्यक्रम में इंडियन आइडल के विजेता रहे एवं...

‘9 वर्ष उत्कर्ष के’ कार्यक्रम में इंडियन आइडल के विजेता रहे एवं मशहूर गायक पवनदीप राजन ने अपनी आवाज का बिखेरा जलवा

उत्तराखंड की संस्कृति की झलक के बीच सरकार द्वारा अपनी उपलब्धियों को आम जन के सामने रखा गया । इसे दर्शकों ने खूब सराहा। राष्ट्रीय स्तर के स्थानीय कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया।

प्रसिद्ध रेडियो जाकी अतिशय द्वारा एंकरिंग की गई और उत्तराखंड आधारित क्विज़ प्रतियोगिता भी की गई।

आज सूचना विभाग एवं एमडीडीए के संयुक्त तत्वाधान में बन्नू ग्राउंड, रेसकोर्स देहरादून में 5 दिवसीय ‘9 वर्ष उत्कर्ष के’ विकास और संस्कृति का महोत्सव तथा देश के असीम विकास यात्रा कार्यक्रम में गुरुवार को केबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। विधायक दुर्गेश लाल ने अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि केंद्र में प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश हित में कार्य किए हैं। इन सालों में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण एवं अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में बीते 9 साल में देश की तस्वीर बदलने पर काम हुआ है। आज विदेश में भारत का मान बडा है। अनेकों सर्वे में भारत निरंतर आगे बड़ रहा है। आज पूरे विश्व में प्रधानमंत्री मोदी जी की लोकप्रियता निरंतर बढ़ती जा रही है। मोदी जी के नेतृत्व में आयुष्मन योजना, किसान सम्मान निधि, उज्वला योजना, जैसी अनेकों योजनाओं से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को आगे लाने का कार्य किया है। केन्द्र एवं राज्य सरकार का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विस्वास है।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में अभी चार धाम यात्रा गतिमान है। पिछले वर्ष चार धाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालु आए। इस वर्ष भी अब तक 15 लाख से अधिक श्रद्धालु चार धाम यात्रा में आ चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चार धाम यात्रा का सुगम एवं सुरक्षित संचालन किया जा रहा है। उन्होने कहा मुख्यमंत्री श्री धामी जी के नेतृत्व में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिवी, रेल कनेटिविटी पर लगातार कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान विभिन्न लोक कलाकारों तथा गायकों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में इंडियन आइडल के विजेता रहे एवं मशहूर गायक पवनदीप राजन अपनी आवाज का जलवा बिखेरा। साथ ही बेडू पाको बारों मासा जैसे अनेकों पहाड़ी गानों में लोग खूब नाचे।

स्टालों के माध्यम से ग्रामीण उत्तराखंड को दर्शाया गया।
कार्यक्रम में 50 से अधिक स्टोलों के माध्यम से ग्रामीण उत्तराखंड के खानपान को भी दर्शाया गया है। स्थानीय उत्पादों पर आधारित स्टॉल जैसे मंडुवे के मोमो, मँड़ुवे के बिस्कुट, पहाड़ी अंजीर के उत्पाद, रिंगाल के उत्पाद, पुस्तकें , पहाड़ी दाल, बुरास एवं माल्टा का जूस, लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं।

डिजिटल प्रदर्शनी से लोगो में उत्साह।
केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी से लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र।
कार्यक्रम परिसर के विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। जहां लोग ‘ स्वच्छ भारत सुंदर भारत’, ‘मेरा गांव मेरा देश’ , ‘ आत्मनिर्भर भारत’, ‘जी20’ जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित सेल्फी प्वाइंट में फोटो खिंचवा रहे है।

लेजर शो के माध्यम से विकास यात्रा।
कार्यक्रम में लेजर शो के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकासशील योजनाओं के बारे में भी बताया जा रहा है। राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी इस माध्यम से प्रदान की जा रही है।

शुक्रवार को महोत्सव में पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, कल्पना चौहान जैसे कई दिग्गज कलाकार करेंगे शिरकत।

इस दौरान कार्यक्रम में महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस चौहान, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव, वित्त नियंत्रक बालक राम बसबान, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

“श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को “श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सनातन परम्परा में किसी भी...

देहरादून में होगी फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की तैनाती, वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन

अब प्रदेश में रजिस्ट्री में फ्रॉड केस होने पर गठित एसआईटी टीम को दस्तावेजों का सैंपल चंडीगढ़ नहीं भेजना पड़ेगा। इसके लिए देहरादून में...

पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जाना स्वास्थ्य हाल ।

एम्स ऋषिकेश में बीते दिनों से भर्ती पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य हाल जाना। इस दौरान...

कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा मान्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ...

दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हुई चर्चा, जल्द...

दिल्ली: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने नईदिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा जी व संघ के अन्य पदाधिकारियों से...

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन...