Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड "वाक एंड शॉप" एग्जीबिशन का हुआ आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने...

“वाक एंड शॉप” एग्जीबिशन का हुआ आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्धघाटन।

आमंत्रण इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट की ओर से देहरादून के जीएमएस रोड स्थित सैफरॉन लीफ होटल में पहली बार दो दिवसीय वाक एंड शॉप एग्जिबिशन का आयोजन किया गया है। इस एग्जीबिशन का शुभारंभ माननीय कैबिनेट श्री मंत्री गणेश जोशी ने किया। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए माननीय कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने आयोजकों को इस आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन होते ही रहना चाहिए। यहां पर जिस तरह से स्टार्टअप्स के माध्यम से लोगों को रोजगार दिया जा रहा है यह बहुत ही सराहनीय काम किया गया है हम देख सकते हैं कि यहां पर मेक इन इंडिया को भी इस तरह के आयोजनों से बढ़ावा मिल रहा है। माननीय कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने सभी स्थानों पर जा जाकर लोगों से बात की एवं प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं लोगों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदर्शनी में भाग ले रही एक महिला से अपने हाथों में राखी भी बंधवाई।

आमंत्रण इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक श्री सारथी घई ने कार्यक्रम को संबोधन करते हुए कहा कि हम इस तरह के एग्जीबिशन के माध्यम से उत्तराखंड के अंदर स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा दे रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि उत्तराखंड की महिलाएं आत्मनिर्भर बने एवं समाज में अपना सराहनीय योगदान दें।

आज के इस एग्जीबिशन में आप देख सकते हैं कि यहां पर अनेकों ऐसे उत्पाद है जो उत्तराखंड के महिलाओं के द्वारा बनाई गई है , इन सभी उत्पादों को यहां आए हुए लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और खरीद भी रहे हैं। हमारा इस एग्जीबिशन का एक मकसद यह भी है कि स्टार्टअप के द्वारा बनाए गए उत्पाद को बड़े ब्रांड के साथ मिलकर एक ही प्लेटफार्म पर प्रस्तुत किया जा सके और यह बताया जा सके कि उत्तराखंड के अंदर जो यहां के लोगों द्वारा बनाए गए उत्पाद हैं वह किसी भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय उत्पाद से कम नहीं है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के स्टार्टअप एवं एंटरप्रेन्योर्स की ओर से आयोजित होने हो रही रही इस भव्य एवं आकर्षक प्रदर्शनी में  उत्तराखंड के हथकरघा उत्पाद एवं पारंपरिक वेशभूषा  के साथ-साथ पारंपरिक लोक संस्कृति एवं लोकगीतों का संगम भी रखा गया है, हर शाम यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जिसमें उत्तराखंड के उभरते हुए कलाकारों को मौका दिया जाएगा एवं उनके छुपे हुए हुनर को लोगों को सामने लाया जाएगा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में देहरादून के मशहूर बबूल पता स्टोर,  मिस क्राफ्टी, डिस्कवर उत्तराखंड, सैफरॉन लीफ, एवं  इनहाउस जैसे संस्थानों ने सहयोग किया है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – विकास कुमार-9905239087

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

“श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को “श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सनातन परम्परा में किसी भी...

देहरादून में होगी फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की तैनाती, वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन

अब प्रदेश में रजिस्ट्री में फ्रॉड केस होने पर गठित एसआईटी टीम को दस्तावेजों का सैंपल चंडीगढ़ नहीं भेजना पड़ेगा। इसके लिए देहरादून में...

पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जाना स्वास्थ्य हाल ।

एम्स ऋषिकेश में बीते दिनों से भर्ती पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य हाल जाना। इस दौरान...

कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा मान्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ...

दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हुई चर्चा, जल्द...

दिल्ली: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने नईदिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा जी व संघ के अन्य पदाधिकारियों से...

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन...