Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने लिंग्सी बेस्ट परियोजना के लिए...

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने लिंग्सी बेस्ट परियोजना के लिए 3 करोड़ 40 लख रुपए की धनराशि का किया अनुमोदन

शहरी विकास मंत्री डॉक्टर प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम काशीपुर में लिगसी वेस्ट परियोजना के लिए लगभग 3 करोड़ 40 लाख रुपए की धनराशि को अपना अनुमोदन प्रदान किया है। अनुमोदन के बाद अब काशीपुर नगर निगम डंप कूड़ा निस्तारण कर स्वच्छ नगर निगम की दिशा में अग्रसर होगा।

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम काशीपुर में उच्च कोटि की सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तथा पूर्ण रूप से कूड़ा निस्तारण के लिए लिगेसी वेस्ट परियोजना तैयार है। जिसकी अनुमानित लागत करीब 3 करोड़ 40 लाख रुपए है, जिसे उन्होंने अपना अनुमोदन प्रदान किया है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में डंप कूड़ा निस्तारण में अहम भूमिका निभाएगा तथा स्थानीय स्तर पर स्वच्छ नगर निगम हेतु महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

लीगेसी वेस्ट उपसाइट के निस्तारण का महत्व

1. सर्वप्रथम लीगेसी वेस्ट डंपसाइट के निस्तारण से अतिरिक्त भूमि की प्राप्ति होगी, जो विभिन्न उपयोग में लायी जा सकती है।

2. लीगेसी वेस्ट डंपसाइट के निस्तारण से मृदा प्रदूषण की रोकथाम होगी एवं आस पास की भूमि / मिटटी की गुणवता में सुधार होगा, विशेषकर कृषि भूमि की उत्पादकता में सुधार होगा।

3. लीगेसी वेस्ट उपसाइट के निस्तारण से अपशिष्ट से निकलने वाले लीचेट के कारण होने वाले जल (भूमिगत जल, सतही जल) प्रदूषण में कमी आयेगी एवं जल गुणवत्ता सुधरेगी।

4. लीगेसी वेस्ट डंपसाइट के निस्तारण से अपशिष्ट से निकलने वाली हानिकारक गैसों जैसे मीथेन आदि के स्राव की रोकथाम होगी और वायु प्रदूषण में कमी होगी।

5. लीगेसी वेस्ट डंपसाइट के निस्तारण से अपशिष्ट के ढेर पर मंडराने वाले मक्खियों, पक्षियों के कारण फैलने वाले रोग एवं खतरों से बचाव होगा, खासकर एयरपोर्ट के आस पास होने खतरों में कमी आयेगी ।

6. लीगेसी वेस्ट के डंपसाइट के निस्तारण से आस पास के वातावरण की गुणवता में सुधार होगा और आस पास निवासियों को दुर्गंध जैसी असुविधा से निजात मिलेगी एवं अपशिष्ट के कारण होने वाले रोगों से बचाव होगा।

7. लीगेसी वेस्ट के निस्तारण से डंपसाइट पर पड़े अपशिष्ट पर आग की घटनाओं पर रोक लगेगी एवं वायु प्रदूषण पर नियंत्रण होगा, साथ ही विभिन्न श्वास संबंधी बीमारियों से बचाव होगा।

8. लीगेसी वेस्ट के निस्तारण से आस पास की जैव-विविधता (जैस जीव-जन्तुओं, स्थलीय जीव, जलीय जीवों एवं पेड़-पौधों) का संरक्षण होगा।

9. लीगेसी वेस्ट के निस्तारण से राजस्व की प्राप्ति भी होगी।

10. लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के फलस्वरुप अपशिष्ट के नोन रिसाइक्लेबल ज्वलनशील घटकों जैसे प्लास्टिक आदि से आरडीएफ तैयार किया जाता है, जो सीमेण्ट व थर्मल पावर प्लांट में ऊर्जा के स्रोत के रूप में प्रयोग किये जा सकते हैं जिससे एक ओर राजस्व की प्राप्ति होगी वहीं दूसरी ओर परम्परागत ऊर्जा स्रोत जैसे कोयले आदि की खपत में कमी आयेगी तथा इस प्रकार लीगेसी वेस्ट के निस्तारण से पर्यावरण सुरक्षित होगा।

11. लीगेसी वेस्ट के निस्तारण से प्राप्त अन्य रिसाइक्लेबल सामग्री जैसे मेटल आदि से भी राजस्व की प्राप्ति होगी।

12. लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के उपरांत प्राप्त भूमि पर ग्रीन बेल्ट या पार्क आदि का भी निर्माण किया जा सकता है, जिससे पर्यावरण के संवर्धन एवं संरक्षण में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

“श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को “श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सनातन परम्परा में किसी भी...

देहरादून में होगी फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की तैनाती, वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन

अब प्रदेश में रजिस्ट्री में फ्रॉड केस होने पर गठित एसआईटी टीम को दस्तावेजों का सैंपल चंडीगढ़ नहीं भेजना पड़ेगा। इसके लिए देहरादून में...

पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जाना स्वास्थ्य हाल ।

एम्स ऋषिकेश में बीते दिनों से भर्ती पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य हाल जाना। इस दौरान...

कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा मान्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ...

दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हुई चर्चा, जल्द...

दिल्ली: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने नईदिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा जी व संघ के अन्य पदाधिकारियों से...

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन...