Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड यात्रा के जरिए जनसामान्य की समस्याओं का किया जाएगा निस्तारण-रेखा आर्या

यात्रा के जरिए जनसामान्य की समस्याओं का किया जाएगा निस्तारण-रेखा आर्या

आज राजभवन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में सम्मलित हुई जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा झारखण्ड राज्य से देश को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से किये गए संबोधन को सुना। वहीं राज्यपाल द्वारा राजभवन से विकसित “भारत संकल्प यात्रा” के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में आई०ई०सी० प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

अपने संबोधन में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर झारखंड से ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का शुभारंभ किया है। सरकार की प्रमुख योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने व उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू की गई इस यात्रा के माध्यम से पहले जनजातीय व वंचित समुदायों और उसके बाद प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं की संतृप्ति का लक्ष्य रखा गया है। इस संकल्प यात्रा का उद्देश्य सर्वप्रथम उन वंचित लोगों के लिए है जो किसी योजना का लाभ लेने से वंचित रहे हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ और उन्हें योजनाओं के संबंध में जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि इस जागरूकता वैन के माध्यम से अनुसूचित जाति बाहुल्य पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे और समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेना होगा कि इस संकल्प यात्रा के माध्यम से योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ लोगों तक पहुंचे।

साथ ही राज्यपाल ने कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह योजना पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचे और इससे वह लाभान्वित हों। उन्होंने कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा पीएम जनमन अभियान का भी शुभारंभ किया गया है जो जनजातीय समुदाय के लिए सशक्तिकरण का माध्यम बनेगा। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अमृत काल में जिन चार स्तंभों-नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और मध्यम वर्ग का जिक्र किया गया वह विकसित भारत, विश्व गुरु भारत और आत्मनिर्भर भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

वहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों / नागरिकों के निजी अनुभवों / कहानियों से सीखना है। यात्रा के दौरान क्षमता से युक्त लाभार्थियों के विवरणों के आधार पर उन्हें पंजीकृत करते हुए भी चलना है। बताया कि इस व्यापक कार्यक्रम के लिए राज्य स्तर पर मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति बनायी गयी है। और ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में समिति बनाकर व्यापक रूप से कवरेज करते हुए यात्रा की रूप रेखा बनायी गयी है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यात्रा के क्रम में जनसाधारण के लिए लाभ पहुँचाने वाली शहरी क्षेत्र के लिए कुल 17 योजनाओं के सम्बन्ध में प्रचार-प्रसार किया जायेगा। साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 22 विभागों के माध्यम से संचालित की जाने वाली लाभपरक योजनाओं की जानकारी जन साधारण को दी जायेगी। साथ ही जनपद देहरादून के 18 अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्राम पंचायतों में इस अवसर पर विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के बहुउद्देशीय सेवा / चिकित्सा शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभागीय अधिकारियों / चिकित्सकों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा, और मौके पर ही जनसामान्य की समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा तथा क्षमतावान लाभार्थियों का योजनाओं के लाभों के लिए पंजीकरण भी किया जायेगा।

इस अवसर पर सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ,मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विधायक खजान दास, सचिव राधिका झा, अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया, रणवीर सिंह चौहान, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

“श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को “श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सनातन परम्परा में किसी भी...

देहरादून में होगी फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की तैनाती, वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन

अब प्रदेश में रजिस्ट्री में फ्रॉड केस होने पर गठित एसआईटी टीम को दस्तावेजों का सैंपल चंडीगढ़ नहीं भेजना पड़ेगा। इसके लिए देहरादून में...

पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जाना स्वास्थ्य हाल ।

एम्स ऋषिकेश में बीते दिनों से भर्ती पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य हाल जाना। इस दौरान...

कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा मान्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ...

दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हुई चर्चा, जल्द...

दिल्ली: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने नईदिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा जी व संघ के अन्य पदाधिकारियों से...

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन...