Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड महाराज की ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं में उमड़ा जनसैलाब

महाराज की ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं में उमड़ा जनसैलाब

भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक, वरिष्ठ भाजपा नेता और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं में जिस प्रकार से जनसैलाब उमड़ रहा है उससे राज्य में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल बन रहा है। एक ही दिन में चार-चार सभायें करके उन्होंने विपक्ष के समक्ष चुनौती पैदा कर दी है। उनका दावा है कि इस बार राज्य में भाजपा का परचम अवश्य लहरायेगा

उत्तराखंड के लोकनिर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज पिछले कई दिनों से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के तुफाने दौरे पर हैं। दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव में अधिकांश भाजपा प्रत्याशियों की मांग है कि श्री महाराज उनके क्षेत्र में होने वाली पार्टी की चुनावी सभाओं में सिरकत कर उनके लिए प्रचार करें। बुधवार को कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने अपने तय कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा क्षेत्र प्रतापपुर में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, भटगांव सीट से श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, भरतपुर सोनहट से श्रीमती रेणुका सिंह, विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी से विष्णु देव सिंह,
विधानसभा क्षेत्र बिल्हा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धर्मलाल कौशिक के समर्थन में एक ही दिन में ताबड़तोड़ चार-चार विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित कर जनता से भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की घोटालेबाज सरकार जायेगी और भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी।

चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने सतपाल महाराज का जगह-जगह पारम्परिक ढंग से ढोल-बाजों के साथ जमकर स्वागत किया। चुनावी सभाओं में उन्होने जनता से पूछने के बाद पहले ही भाजपा प्रत्याशियों को अपनी ओर से विजयी माला भी पहनाई।

इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद व जशपुर के राजा रणविजय प्रताप सिंह जूदेव सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

“श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को “श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सनातन परम्परा में किसी भी...

देहरादून में होगी फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की तैनाती, वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन

अब प्रदेश में रजिस्ट्री में फ्रॉड केस होने पर गठित एसआईटी टीम को दस्तावेजों का सैंपल चंडीगढ़ नहीं भेजना पड़ेगा। इसके लिए देहरादून में...

पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जाना स्वास्थ्य हाल ।

एम्स ऋषिकेश में बीते दिनों से भर्ती पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य हाल जाना। इस दौरान...

कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा मान्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ...

दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हुई चर्चा, जल्द...

दिल्ली: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने नईदिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा जी व संघ के अन्य पदाधिकारियों से...

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन...