Tuesday, December 5, 2023
Home उत्तराखंड हरिद्वार में आयोजित एक राष्ट्र एक चुनाव पर आधारित एक दिवसीय राष्ट्रीय...

हरिद्वार में आयोजित एक राष्ट्र एक चुनाव पर आधारित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम को सम्बोधित करते मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चमन लाल महाविद्यालय लण्ढौरा हरिद्वार में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी जिसका विषय एक राष्ट्र एक चुनाव प्रासंगिकता एवं चुनौतियां है। जो वर्तमान में राष्ट्र की एक अहम मांग भी है। जिससे चुनाव पर होने वाला सार्वजनिक खर्च बचाया जा सकता है। मंत्री ने कहा इस चीज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने समझा और इसकी व्यावहारिकता को जानने के लिए भारत के पूर्व राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक पैनल का गठन किया। जो भारत में एक साथ चुनाव कराने पर गहन मंथन कर रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश में निर्बाध रूप से निष्पक्ष चुनाव करना हमेशा से एक चुनौती रहा है अगर हम देश में होने वाले चुनाव पर नजर डाले तो पाते हैं कि हर वर्ष नहीं हर महीने किसी ने किसी प्रकार का चुनाव भारत में होता है। उन्होंने कहा चुनाव की इस निरंतर चलने वाली प्रक्रिया के कारण देश हमेशा चुनावी मोड में रहता है। जिससे देश को भारी नुकसान होता है।


मंत्री ने कहा देश में लोकसभा और राज्यसभा की विधानसभा के चुनाव एक साथ कराए जाने के मसले पर जो लंबे समय से बहस चल रही है।प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने भी इस विचार का समर्थन कर इसे आगे बढ़ाया है। मंत्री ने कहा वास्तव में समय के साथ वन नेशन वन इलेक्शन बेहद जरूरी और अगर यह लागू होता है तो देश के विकास में मदद करेगा। उन्होंने कहा एक देश एक चुनाव का विचार अगर देश स्वीकार कर ले तो चुनाव में होने वाले भारी खर्चे में कमी आएगी। बार-बार चुनाव होते रहने से सरकारी खजाने पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। चुनाव पर होने वाले खर्च में होने वाली वृद्धि को रोका जा सकता है, तथा देश की आर्थिक सेहत को मजबूत किया जा सकता है। एक साथ चुनाव कराने से काले धन और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और देश में एक साथ चुनाव कराने से सरकारी कर्मचारी और सुरक्षा बलों को बार-बार चुनावी ड्यूटी पर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे उनका समय तो बचेगा ही और वह अपने कर्तव्यों का पालन भी सही तरीके से कर पाएंगे। उन्होंने कहा हमारे यहां चुनाव कराने के लिए शिक्षक और सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारियों की सेवाएं ली जाती हैं। जिससे उनका कार्य प्रभावित होता है। निर्बाध चुनाव कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की जाती है।


उन्होंने चमन लाल महाविद्यालय के इस मंच से में सभी देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का समर्थन कर देश में एक राष्ट्र एक चुनाव की नीति को लागू करने में अपना सहयोग और समर्थन प्रदान करें। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने आयोजकों को आयोजन के लिए बधाई भी दी। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा मंत्री गणेश जोशी को रुद्राक्ष की माला और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं अभिनंदन भी किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने चमन लाल महाविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा लिखित ‘”भारतीय राजनीतिक चिंतन की परंपरा” पुस्तक का भी विमोचन किया।

इस अवसर पर प्रबंधन समिति अध्यक्ष महाविद्यालय राजकुमार शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सोभा राम प्रजापति, संयोजक डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार आयोजन सचिव डॉ. निशु कुमार, प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय, पूर्व प्राचार्य डॉ. अवनीत कुमार घिल्डियाल, धर्मेंद्र कुमार, तीर्थ प्रकाश सहित शिक्षक गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘ मेरी योजना’’ पुस्तक का ई बुक के रूप में विमोचन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग,उत्तराखण्ड शासन द्वारा तैयार की गई पुस्तक ‘‘ मेरी योजना’’ का विमोचन...

कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल तीन बड़े राज्यों में भाजपा को जीत मिलने पर मुख्यमंत्री धामी सहित कैबिनेट मंत्रीगणों को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।

कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कैबिनेट बैठक के बाद तीन बड़े राज्यों में भाजपा को मिली जीत पर खुशी का इजहार करते हुए...

महाराज के प्रचार वाली 12 सीटों पर भाजपा को मिली प्रचंड जीत

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता, गृहमंत्री अमित शाह और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘ मेरी योजना’’ पुस्तक का ई बुक के रूप में विमोचन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग,उत्तराखण्ड शासन द्वारा तैयार की गई पुस्तक ‘‘ मेरी योजना’’ का विमोचन...

कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल तीन बड़े राज्यों में भाजपा को जीत मिलने पर मुख्यमंत्री धामी सहित कैबिनेट मंत्रीगणों को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।

कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कैबिनेट बैठक के बाद तीन बड़े राज्यों में भाजपा को मिली जीत पर खुशी का इजहार करते हुए...

महाराज के प्रचार वाली 12 सीटों पर भाजपा को मिली प्रचंड जीत

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता, गृहमंत्री अमित शाह और...

मुख्यमंत्री ने एफ.आर.आई. में आयोजन स्थल के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयोजन से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क निर्माण कार्यों एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक को प्रदर्शित करने वाला यह महोत्सव प्रेरणादायी है। प्रदेश की विभिन्न संस्कृतियों के एकीकरण...

अपनी कार्यशैली में सुधार लायें अधिकारी: महाराज

जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जिला पंचायत कार्यालय सभागार हरिद्वार में अयोजित जिला पंचायत की तैमासिक बैठक...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं के संबंध में बैठक ली।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण, लघु सिंचाई, एमडीडीए तथा वन विभाग के...

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से राज्य से जुडे विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें देहरादून में 08 व 09...

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत अपने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

इस दौरान स्मार्ट सिटी के कार्यों की भी जानकारी ली। मौके पर डॉ अग्रवाल ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने व गुणवत्ता के साथ...

गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून स्थित गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने...