Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड वेडिंग डेस्टिनेशन स्थलों तक सड़कों की उचित व्यवस्था हो: महाराज

वेडिंग डेस्टिनेशन स्थलों तक सड़कों की उचित व्यवस्था हो: महाराज

चारधाम यात्रा-2024 प्रारंभ होने से पूर्व सभी सड़कों को दुरुस्त करने के साथ-साथ वैकल्पिक मार्गो की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के अनुरूप उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए डेस्टिनेशन स्थलों तक पर्यटकों और यात्रियों के पहुंचने के लिए सड़कों का उचित प्रबंध किया जाए।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति, मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को चारधाम यात्रा-2024 की पूर्व तैयारियों के सम्बन्ध में सचिवालय स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली “सभागार” (पंचम तल) विश्वकर्मा भवन में आयोजित एक बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कही।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने बैठक के दौरान उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा सभी तैयारियों को समय से पूरा कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी व्यक्तिगत रूप से यात्रा मांगों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

श्री महाराज ने कहा कि चार धाम यात्रा के दौरान तोता घाटी के समीप होने वाले भूस्खलन को देखते हुए श्रीनगर के समीप यात्रियों को मार्ग अवरुद्ध होने की जानकारी देने के लिए आवश्यक उपाय किए जाएं। उन्होंने डंपिंग जोनों का समतलीकरण कर ऐसे स्थानों को पार्किंग के रूप में उपयोग किया जाए। उन्होंने आरटीओ को सभी सड़कों के मौका मुआयना करने के निर्देश देते हुए पर्यटकों और यात्रियों की समस्याओं को सुनने और उसके त्वरित समाधान के लिए पर्यटन पुलिस को दक्ष किए जाने के साथ-साथ उनकी एक पोशाक भी निर्धारित करने को कहा। उन्होंने कहा कि अक्सर चारधाम यात्रा के दौरान घोड़े खच्चरों के प्रताड़ना की खबरें प्रमुखता से सुनाई देती हैं इस पर अंकुश लगना चाहिए। अवरुद्ध सड़कों को खोलने की तुरंत व्यवस्था होनी चाहिए।

पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने कहा कि आपदा की स्थिति में एअरलिफ्टिंग और एयर एंबुलेंस की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने चार धाम यात्रा के दौरान सुचारू पेयजल आपूर्ति किए जाने के साथ-साथ नियमित पेयजल आपूर्ति की दशा में वैकल्पिक व्यवस्था भी किए जाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

चारधाम यात्रा 2024 की तैयारियों के तहत कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जिला प्रशासन से चारधाम यात्रा के सभी पैदल मार्गो गौरीकुंड-केदारनाथ, जानकी चट्टी यमुनोत्री हेतु आवश्यक घोड़े खच्चरों व डंडे-कंडी की व्यवस्था तथा उनकी दरों के निर्धारण पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही।

बैठक में बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, पर्यटन विकास परिषद के अपर मुख्य अधिकारी युगल किशोर पंत, अपर सचिव गृह रिद्धिमा अग्रवाल, लोनिवि के सचिव पंकज पांडेय, मुख्यमंत्री के सलाहकार बी.डी. सिंह, बीकेटीसी के अनिल ध्यानी, जीएमवीएन की विप्रा त्रिवेदी, आर.पी. सकलानी, ऋषिकेश के एआरटीओ अरविन्द पाण्डेय, लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक कुमार यादव, बीएसएनएल के डीजीएम पी के शर्मा, एनएच के दयानंद सहित रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जनपदों के अधिकारियों ने वर्चुअल बैठक में प्रतिभा किया।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

“श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को “श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सनातन परम्परा में किसी भी...

देहरादून में होगी फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की तैनाती, वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन

अब प्रदेश में रजिस्ट्री में फ्रॉड केस होने पर गठित एसआईटी टीम को दस्तावेजों का सैंपल चंडीगढ़ नहीं भेजना पड़ेगा। इसके लिए देहरादून में...

पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जाना स्वास्थ्य हाल ।

एम्स ऋषिकेश में बीते दिनों से भर्ती पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य हाल जाना। इस दौरान...

कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा मान्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ...

दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हुई चर्चा, जल्द...

दिल्ली: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने नईदिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा जी व संघ के अन्य पदाधिकारियों से...

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन...