Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड “गांव चलो अभियान” कार्यक्रम के तहत जमालपुर कलां पहुंचे प्रभारी मंत्री

“गांव चलो अभियान” कार्यक्रम के तहत जमालपुर कलां पहुंचे प्रभारी मंत्री

भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो अभियान” कार्यक्रम के तहत हरिद्वार के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों में प्रतिभा किया।

जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “गांव चलो अभियान” कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार ग्रामीण के जमालपुर कलां बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुखों की बैठक में प्रतिभाग किया। ग्राम जमालपुर कला विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार के ग्रामीण बूथ संख्या 39 पर उन्होंने पन्ना प्रमुखों की बैठक कर उन्हें सरल एप तथा नमो एप भी डाउनलोड करवाया।

श्री महाराज ने बूथ नंबर 39 पर दीवार लेखन और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ चाय पर चर्चा करने के साथ-साथ राजकीय उच्चतर विद्यालय जमालपुर का निरीक्षण करने के अलावा छात्र-छात्राओं के साथ चर्चा भी की। तय कार्यक्रम के तहत श्री महाराज रात्रि भोजन भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री विपिन कुमार के आवास पर करेंगे और रात्रि विश्राम ओबीसी सी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मिथुन के निवास पर करेंगे।

विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार ग्रामीण कि जमालपुर गांव में विभिन्न बैठक को एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ चाय पर चर्चा के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सभी से केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रियता बनाए रखें।

श्री महाराज ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास के अनुरुप पूरे देश में भाजपा सरकारें देश की समृद्धि के संकल्प के साथ अपना कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत बुलंदियों को छू रहा है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया है कई देशों के लोगों ने जी-20 में आकर भारत के विकास को देखा और सराहा है। उत्तराखंड ही नहीं अपितु समूचे देश का भ्रमण करने के पश्चात उनकी रिपोर्ट भारत के लिए प्रशंसनीय रही रिपोर्ट में दर्शाया गया कि भारत बहुत तेजी से विकास कर रहा है। इस दौरान श्री महाराज ने बूथ पर स्थित सैनिक परिवार के विजेंद्र रावत, महेंद्र सिंह भंडारी से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित भी किया। इसके तत्पश्चात श्री महाराज ने जमालपुर स्थित हरिद्वार क्रिकेट अकादमी पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री आशु चौधरी, गांव चलो अभियान जिला संयोजक लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रणव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान बूथ अध्यक्ष ललित कुमार, राजेंद्र व्यास, मंडल महामंत्री सचिन चौहान, पंकज चौधरी, ग्राम प्रधान हरेंद्र चौधरी, डॉ प्रदीप कुमार, विपिन कुमार, शर्मिला बगवाड़ी, नाथी राम चौधरी, शालिनी यादव सुचिता ध्यानी, अंकित चौहान, विकास कुमार, सुनील कुमार, दीपक सहगल, जॉनी कुमार, मिथुन कुमार, मंजीत देवी, अंकुर कुमार, तिलक राम आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

“श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को “श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सनातन परम्परा में किसी भी...

देहरादून में होगी फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की तैनाती, वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन

अब प्रदेश में रजिस्ट्री में फ्रॉड केस होने पर गठित एसआईटी टीम को दस्तावेजों का सैंपल चंडीगढ़ नहीं भेजना पड़ेगा। इसके लिए देहरादून में...

पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जाना स्वास्थ्य हाल ।

एम्स ऋषिकेश में बीते दिनों से भर्ती पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य हाल जाना। इस दौरान...

कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा मान्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ...

दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हुई चर्चा, जल्द...

दिल्ली: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने नईदिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा जी व संघ के अन्य पदाधिकारियों से...

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन...