Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड गांव चलो अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में...

गांव चलो अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांव चलो अभियान के तहत चंपावत जिले के तहसील टनकपुर के फागपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। फागपुर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व लोगों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

फागपुर में गांव चलो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों व सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराते हुए नारी शक्ति को इस पर्वतीय राज्य की रीढ़ कहा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के विकास हेतु किए जा रहे अनेकों विकास कार्यों के अतिरिक्त चंपावत जिले में हो रहे अनेकों विकास कार्यों व स्वीकृत योजनाओं की जानकारी दी।

गांव चलो अभियान अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बनबसा हेलीपैड से सीधे फागपुर निवासी सबिता देवी पत्नी दिनेश आर्या के घर पहुंचे जहां उन्होंने परिवार वालों का हाल-चाल जाना और वार्ता की। उन्होंने वहा चारा कुट्टी मशीन भी चलायी। मुख्यमंत्री के समक्ष परिवार जनों ने अपने कच्चे गोठ की समस्या रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने उप जिलाधिकारी टनकपुर को तत्काल इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उसके बाद मुख्यमंत्री श्री धामी गांव में ही स्थित संगीता रावल पत्नी राजकुमार रावल के घर पहुंचे और वहा नन्हे मुन्ने बच्चों से बात की और उन्हें चॉकलेट, टाफी दी, अपने पास मुख्यमंत्री को पाकर बच्चे और स्थानीय लोग काफी खुश नजर आए। मुख्यमंत्री ने वहा चाखा(पत्थर की हाथ वाली चक्की) चलाया और भट्ट की दाल को दला। मुख्यमंत्री के अचानक ही दोनों परिवारों में पहुंचने से घर के सभी लोग काफी उत्साहित, खुश नजर आए और उनका स्वागत किया।

फागपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विवेकाधीन कोष से मनीषा देवी पत्नी देवेंद्र सिंह बिष्ट निवासी कैनाल कॉलोनी चांदनी को 01 लाख तथा मीना देवी पत्नी स्वर्गीय विपिन कुमार निवासी बोरागोठ टनकपुर को 50 हजार की धनराशि स्वीकृत करते हुए शीघ्र प्रदान करने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिए।

मुख्यमंत्री ने फागपुर भ्रमण के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए 07 घोषणाएं की जिसमें
*टनकपुर स्टेडियम का उच्चीकरण तथा 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक, इंडोर स्विमिंग पूल, बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण किया जाएगा*

*टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र में अर्बन फॉरेस्ट योजना के अन्तर्गत पृथक-पृथक वृहद पार्क का निर्माण किया जाएगा*

*ग्राम सभा फागपुर में आन्तरिक मार्गों का निर्माण किया जाएगा*

*राजकीय प्राइमरी पाठशाला फागपुर व जूनियर हाईस्कूल फागपुर का रूपान्तरण, स्मार्ट कक्षा का निर्माण व आधुनिकीकरण किया जायेगा*

*राजकीय जूनियर हाईस्कूल फागपुर का नाम डा० भीमराव अम्बेडकर के नाम पर रखा जायेगा*

*बनबसा केनाल गेट से देवीपुरा धनुष पुल तक सड़क को हॉटमिक्स किया जायेगा*

*टनकपुर में नशामुक्ति केन्द्र की स्थापना की जाएगी*

इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, उपाध्यक्ष वन एवं पर्यावरण दीपक मेहरा, जिला पंचायत सदस्य किरण देवी, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, शिवराज सिंह कठायत, ग्राम प्रधान हर्षवर्धन, उप जिला अधिकारी आकाश जोशी समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि,भारी संख्या में जनता मोजूद रही।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

“श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को “श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सनातन परम्परा में किसी भी...

देहरादून में होगी फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की तैनाती, वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन

अब प्रदेश में रजिस्ट्री में फ्रॉड केस होने पर गठित एसआईटी टीम को दस्तावेजों का सैंपल चंडीगढ़ नहीं भेजना पड़ेगा। इसके लिए देहरादून में...

पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जाना स्वास्थ्य हाल ।

एम्स ऋषिकेश में बीते दिनों से भर्ती पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य हाल जाना। इस दौरान...

कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा मान्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ...

दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हुई चर्चा, जल्द...

दिल्ली: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने नईदिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा जी व संघ के अन्य पदाधिकारियों से...

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन...