Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड मसूरी विधानसभा में आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा...

मसूरी विधानसभा में आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी अभियान हर घर तिरंगा के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस तिरंगा यात्रा को भारतीय जनता पार्टी मसूरी विधानसभा आयोजित किया गया, जो देहरादून के किशनपुर डाईवर्जन से प्रारंभ होकर दिलाराम चौक होते हुए हाथीबड़कला में संपन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सैंकड़ों की संख्या में युवाओं, स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते भारत माता की जय नारों के साथ सभी देश भक्ति से ओतप्रोत नजर आए।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर पूरे देश के साथ ही राज्यभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और सभी प्रदेशवासियों से अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील भी की।


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर स्वतंत्रता का उत्सव मनाने के साथ उन तमाम अमर बलिदानियों को नमन करें। जिन्होंने देश की आजादी, स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तिरंगा भारत को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर विगत तीन वर्षाे से यह राष्ट्रव्यापी अभियान में बड़े जोर शोर से चल रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज की इस तिरंगा यात्रा में बच्चे,युवा और मातृशक्ति ने अपनी सहभागिता निभाई है। यह इस बात का प्रतीक है, कि तिरंगे का सम्मान हर भारतवासी करता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा आन बान और सम्मान का प्रतीक है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आमजन से हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता निभाने तथा अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील करते हुए तिरंगे का सम्मान का भी विशेष ध्यान रखने की बात कही।


इस अवसर पर भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्मला थापा, पूनम नौटियाल, डा0 बबीता सहोत्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता, सिकन्दर सिंह, अरविन्द डोभाल, समीर पुण्डीर, अनुज कौशल, अमित पंवार, धन सिंह, बालम सिंह बिष्ट, भावना चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख...

मुख्यमंत्री धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण।

आज खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में सम्मिलित हुई। इस दौरान खेल मंत्री रेखा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख...

मुख्यमंत्री धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण।

आज खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में सम्मिलित हुई। इस दौरान खेल मंत्री रेखा...

प्रधानमंत्री आवास योजना के AHP घटक अंतर्गत शिकारपुर-रूड़की आवासीय योजना के कब्जा हस्तांतरण

आवास व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि आवास विभाग द्वारा अति दुर्बल वर्ग हेतु आवासीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने के...

व्यास मंदिर, भूपतवाला,हरिपुरकलां, देहरादून में ‘अखिल भारतीया गोष्ठी’ के शुभारंभ सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को व्यास मंदिर, भूपतवाला,हरिपुरकलां, देहरादून में संस्कृत भारती द्वारा आयोजित 'अखिल भारतीया गोष्ठी' के शुभारंभ सत्र में प्रतिभाग...

’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी प्रेक्षागृह, देहरादून में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित ’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में प्रतिभाग...

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन में गठित हुई नई कार्यकारिणी

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन देहरादून के राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री...

युवा धर्म संसद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पतंजलि ऑडिटोरियम में आयोजित युवा धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेवा...

उत्तराखंड में बारिस का रेड अलर्ट, 1 से 12 तक समस्त स्कूल व आंगनबाड़ी केंद रहेगे बंद

मौसम विज्ञान विभाग के भारी बारिश के निरंतर जारी रेड अलर्ट को देखते हुए देहरादून में शुक्रवार 13 सितंबर को भी 12वीं तक के...

डेंगू रोकथाम को प्रभावी कदम उठाने के मंत्री धन सिंह रावत ने सीएमओ को दिये निर्देश

प्रदेश में डेंगू की बढ़ती संभावनाओं के बीच सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। इसके साथ ही जिला...