Sunday, September 8, 2024
Home खेल टीम इंडिया के गेंदबाजों के आगे दीवार बने लाथम और सोमरविल

टीम इंडिया के गेंदबाजों के आगे दीवार बने लाथम और सोमरविल

[ad_1]

कानपुर। टाम लाथम (35 नाबाद) और विलियम सोमरविल (36 नाबाद) के बीच 75 रन की नाबाद अर्धशतकीय साझीदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन जीत के लिये जरूरी 284 रनो का पीछा करते हुये भोजनावकाश तक एक विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिये थे।
ग्रीनपार्क मैदान पर भारत की पहली पारी के जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 296 रन पर सिमट गयी थी। 49 रन की बढ़त के साथ मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 234 रन बनाकर पारी समाप्ति की घोषणा की और बाद में रविवार शाम सलामी बल्लेबाज विल यंग (2) का विकेट निकाल कर मेेहमान टीम को बैकफुट पर ढकेल दिया था। न्यूजीलैंड ने लंच तक 79 रन बना लिये है हालांकि उसे जीत के लिये अभी भी कम से कम 60 ओवरों में 205 रनों की दरकार है जबकि भारत को मैच को अपने पक्ष में करने के लिये कीवी टीम के नौ विकेट चटकाने है।
यंग का विकेट खोने के बाद नाइट वाच मैन की भूमिका में क्रीज पर आये सोमरविल ने अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन किया और अंगद की तरह क्रीज पर पांव जमाकर भारतीय गेंदबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश की। सुबह के सत्र में गेंदबाज पिच पर व्याप्त नमी का कोई फायदा नहीं उठा सके।

मैच के शुरूआती दौर में असमान्य उछाल ले रही ग्रीनपार्क की अबूझ पिच मैच के पांचवें दिन बेजान नजर आ रही है जिससे तेज गेंदबाजों के साथ साथ स्पिनरों को भी कोई खास मदद नहीं मिल रही है। न्यूजीलैंड की इस साझीदारी को तोडऩे के लिये कप्तान आंजिक्य रहाणे ने अपने सभी पांच नियमित गेंदबाजों का उपयोग किया मगर उन्हे निराशा हाथ लगी। अक्षर पटेल,रविचंद्रन अश्विन और रवीन्द्र जडेजी की स्पिनर तिकड़ी कीवी बल्लेबाजों का कड़ा इम्तिहान ले रही है हालांकि उन्हे अभी भी आज की पहली सफलता का इंतजार है वहीं उमेश यादव और इंशात शर्मा आज कोई खास छाप नहीं छोड़ सके हैं।
लाथम और सोमरविल ने दूसरे विकेट के लिये पहले 50 रन 105 गेंद खेलकर पूरे किये। उस समय लाथम (20) और सोमरविल 26 रन बना कर खेल रहे थे। आज के खेल का दूसरा सत्र खासकर भारत के लिये बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। भारतीय गेंदबाज इस सत्र में न्यूजीलैंड के ज्यादा से ज्यादा विकेट झटक कर मैच को अपने पक्ष में करने की भरपूर कोशिश करेंगे।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हुई चर्चा, जल्द...

दिल्ली: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने नईदिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा जी व संघ के अन्य पदाधिकारियों से...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों ने की भेंट।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों अंकिता ध्यानी, परमजीत सिंह एवं सूरज पंवार...

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड पैरालंपिक बॉलीबाल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित,कहा समाज के लिए हैं प्रेरणास्रोत

आज उत्तराखंड सरकार में खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित एक निजी होटल में पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

“श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को “श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सनातन परम्परा में किसी भी...

देहरादून में होगी फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की तैनाती, वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन

अब प्रदेश में रजिस्ट्री में फ्रॉड केस होने पर गठित एसआईटी टीम को दस्तावेजों का सैंपल चंडीगढ़ नहीं भेजना पड़ेगा। इसके लिए देहरादून में...

पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जाना स्वास्थ्य हाल ।

एम्स ऋषिकेश में बीते दिनों से भर्ती पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य हाल जाना। इस दौरान...

कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा मान्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ...

दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हुई चर्चा, जल्द...

दिल्ली: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने नईदिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा जी व संघ के अन्य पदाधिकारियों से...

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन...