Sunday, September 8, 2024
Home बिज़नेस एयरटेल ने इंडस टावर्स में वोडाफोन की 4.7 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का...

एयरटेल ने इंडस टावर्स में वोडाफोन की 4.7 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का किया सौदा

मुबई। दूरसंचार सेवा कंपनी भारती एयरटेल ने कहा कि उसने दूरसंचार टावर कंपनी इंडस टावर्स में वोडाफोन की 4.7 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का करार किया है। ब्रिटेन की कंपनी वोडाफोन इस सौदे से मिलने वाले धन को इंडस टावर में अपनी देनदारियों को निपटाने और भारत में अपनी संयुक्त उद्यम कंपनी वोडाफोन-आइडिया में निवेश पर खर्च करेगी।

भारती एयरटेल ने बयान में कहा कि यह समझौता इस शर्त पर हो रहा है कि इसमें मिलने वाले धन को वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) में नयी शेयर पूंजी के रूप में लगाया जाएगा और साथ ही साथ उसे इंडस टावर्स की बकाया देनदारी निपाटाने के लिए हस्तांतरित कर दिया जाएगा। कर्ज के बोझ में दबी वीआईएल को इंडस टावर्स की अपनी देनदारी निपटाने में मुश्किलें आ रही हैं। वोडाफोन को इस सौदे में प्राप्त धन को वीआईएल में शेयर पूंजी के रूप में लगाना होगा और वहां से उसे इंडस टावर्स को हस्तांतरित करने की शर्त का अनुपालन करना होगा।

भारती एयरटेल देश की इस टावर कंपनी में सबसे बड़ी भागीदार है, जिसके पास वर्तमान स्थिति में इंडस की 42 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वोडाफोन ने वित्तीय दबाव में चल रहे भारत के अपने संयुक्त उद्यम वोडाफोन-आइडिया को समर्थन बनाए रखने की प्रतिबद्धता जाहिर करती रही है। इंडस टावर्स भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम टावर कंपनी है, जिसके सभी 22 टेलीकॉम सर्कल्स में 1.8 लाख से अधिक टावर हैं। एयरटेल के अनुसार देश में आने वाले समय में 5जी टेक्नोलॉजी नेटवर्क के विस्तार के लिए टेलिकॉम टावर ढांचे की आवश्यकता बढ़ेगी और उसमें इंडस टावर्स की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

RELATED ARTICLES

स्टेट हैंडलूम एक्सपो 2024 देहरादून में “प्योर ग्रेनरी” ने किया प्रतिभाग।

उत्तराखंड के किसानो की आय बढ़ाने एवं उन्हें उचित कीमत दिलाने के संकल्प से शुरू की गई है स्टार्टअप "प्योर ग्रेनरी" देहरादून- 27 जनवरी 2024-...

“वाक एंड शॉप” एग्जीबिशन का हुआ आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्धघाटन।

आमंत्रण इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट की ओर से देहरादून के जीएमएस रोड स्थित सैफरॉन लीफ होटल में पहली बार दो दिवसीय वाक एंड शॉप एग्जिबिशन...

ODOP यानी वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की शुरुआत उत्तराखंड मे।

इन्वेस्ट इंडिया की ओर से odop यानी वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की शुरुआत उत्तराखंड में की जा रही है , इसमें उत्तराखंड के 13...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

“श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को “श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सनातन परम्परा में किसी भी...

देहरादून में होगी फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की तैनाती, वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन

अब प्रदेश में रजिस्ट्री में फ्रॉड केस होने पर गठित एसआईटी टीम को दस्तावेजों का सैंपल चंडीगढ़ नहीं भेजना पड़ेगा। इसके लिए देहरादून में...

पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जाना स्वास्थ्य हाल ।

एम्स ऋषिकेश में बीते दिनों से भर्ती पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य हाल जाना। इस दौरान...

कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा मान्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ...

दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हुई चर्चा, जल्द...

दिल्ली: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने नईदिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा जी व संघ के अन्य पदाधिकारियों से...

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन...