Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड काशी विश्वनाथ मंदिर से की शुरुआत, देश की आन-बान-शान की रक्षा को...

काशी विश्वनाथ मंदिर से की शुरुआत, देश की आन-बान-शान की रक्षा को घर-घर फहरायें तिरंगा: महाराज।

उत्तरकाशी प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन अपने दौरे की शुरूआत काशीविश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की। उन्होने विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने की अपील की।

प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने गुरूवार को अपने दौरे की शुरूआत काशीविश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करने के साथ की। इस अवसर पर कैबिनेटमंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि अपने देश की आन बान और शान की रक्षा के लिए घर-घर तिरंगा फहराकर “हर घर तिरंगा अभियान” को सफल बनाएं। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि जब महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू जी का ऑफिशियल चित्र आ जाए तो उसे ढोल दमाऊ बजाते हुए बड़े हर्ष और उल्लास के साथ पंचायत भवनों में लगाएं।

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है कि द्रोपति मुर्मू जी देश में अनुसूचित जनजाति की पहली महिला राष्ट्रपति बनी हैं। इससे स्पष्ट है कि देश में आखिरी पायदान पर खडे़ है व्यक्ति को भी आज सर्वोच्च पद पर बैठने का अवसर मिल रहा है।

जनपद भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पार्किंग और कूड़ा निस्तारण की समस्याओं को देखते हुए कहा कि शीघ्र ही कूड़े के निस्तारण के लिए मशीनें लगाई जाएगीं और पंचायत स्तर पर जगह-जगह वैक्यूम क्लीनर भी दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तरकाशी, गुप्तकाशी और काशीपुर तीनों काशियों का लगातार विकास कर रही है।

श्री महाराज ने कहा कि हमारी सरकार ग्राम सभाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। न्याय पंचायत स्तर पर दीनदयाल मिनी सचिवालय की स्थापना कर एकल खिड़की सिस्टम किया जाएगा। उन्होने कहा जादूंग और नीलांग वैली मैं जहां भी हम पर्यटन को बढ़ा सकते हैं उसके लिए प्रयास किए जाएंगे।

इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश चौहान, जिलाधिकारी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख...

मुख्यमंत्री धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण।

आज खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में सम्मिलित हुई। इस दौरान खेल मंत्री रेखा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख...

मुख्यमंत्री धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण।

आज खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में सम्मिलित हुई। इस दौरान खेल मंत्री रेखा...

प्रधानमंत्री आवास योजना के AHP घटक अंतर्गत शिकारपुर-रूड़की आवासीय योजना के कब्जा हस्तांतरण

आवास व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि आवास विभाग द्वारा अति दुर्बल वर्ग हेतु आवासीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने के...

व्यास मंदिर, भूपतवाला,हरिपुरकलां, देहरादून में ‘अखिल भारतीया गोष्ठी’ के शुभारंभ सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को व्यास मंदिर, भूपतवाला,हरिपुरकलां, देहरादून में संस्कृत भारती द्वारा आयोजित 'अखिल भारतीया गोष्ठी' के शुभारंभ सत्र में प्रतिभाग...

’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी प्रेक्षागृह, देहरादून में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित ’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में प्रतिभाग...

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन में गठित हुई नई कार्यकारिणी

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन देहरादून के राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री...

युवा धर्म संसद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पतंजलि ऑडिटोरियम में आयोजित युवा धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेवा...

उत्तराखंड में बारिस का रेड अलर्ट, 1 से 12 तक समस्त स्कूल व आंगनबाड़ी केंद रहेगे बंद

मौसम विज्ञान विभाग के भारी बारिश के निरंतर जारी रेड अलर्ट को देखते हुए देहरादून में शुक्रवार 13 सितंबर को भी 12वीं तक के...

डेंगू रोकथाम को प्रभावी कदम उठाने के मंत्री धन सिंह रावत ने सीएमओ को दिये निर्देश

प्रदेश में डेंगू की बढ़ती संभावनाओं के बीच सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। इसके साथ ही जिला...