उपर्युक्त विषयक प्रकरण में सम्यक विचारोपरान्त शासन स्तर पर गत वर्ष की भांति वर्ष 2022 में रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अन्दर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबंधन के दिन प्रदेश में उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में प्रदेश की महिलाओं को निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जायेगी। इस संबंध में सचिव अरविन्द सिंह ह्याँकी द्वारा आदेश जारी किये गये हैं।
रक्षाबंधन त्योहार पर हर साल राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा का प्रावधान करता रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी किए गए आदेश के अनुसार रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के भीतर कहीं भी आने-जाने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।