Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जिला स्तरीय बैठक में अधिकारियो के कसे...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जिला स्तरीय बैठक में अधिकारियो के कसे पेंच, जिला पूर्ति अधिकारी को एक हफ्ते में समस्यायों के निस्तारण के दिए निर्देश।

आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या टिहरी गढ़वाल पहुंची जहाँ वह जिला प्रवास के दौरान पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिला स्तरीय बैठक में सम्मलित हुई, इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा मंत्री रेखा आर्या का भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जिला स्तरीय बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर -घर पहुँचाने पर बल दिया, साथ ही सभी से कहा कि जिस प्रकार आप सभी ने पुनः प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वैसी भूमिका आप सभी आगे भी निभाएं।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया जिनके निस्तारण के निर्देश मंत्री रेखा आर्या ने सम्बंधित अधिकारीयों को दूरभाष पर दिए गए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार सरलीकरण से समाधान और निस्तारण के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। सरकार की कोशिश है कि कोई भी समस्या सिर्फ समस्या ना बनी रहे बल्कि उसका समाधान हो,, किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए भटकना ना पड़े।

साथ ही इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान ना किए जाने को लेकर नाराजगी जताई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जिला पूर्ति अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से वार्ता की और जनता की समस्याओं को एक हफ्ते में दूर करने के निर्देश दिए।

वहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपने टिहरी जिला प्रवास के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सुषमा उनियाल व पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेश डूयूडी जी के आवास पर पहुंची जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओ के साथ चाय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज वह टिहरी प्रवास पर है जहाँ वह कार्यकर्ताओ के बीच पहुँच रही हैं जो कि एक अच्छी परंपरा है। आज पार्टी की सबसे बड़ी कड़ी कोई है तो वह कार्यकर्ता ही हैं, हमें प्रदेश को आगे बढ़ाना है यह तभी संभव है ज़ब हम कार्यकर्त्ता व जनता के बीच संवाद स्थापित कर सकें।साथ ही कहा कि हमें कार्यकर्ताओ की भावनाओं और उनकी समस्या का समाधान करना आना चाहिए। आज केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और राज्य में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री राजेश नौटियाल जी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोना सजवाण जी,ब्लॉक प्रमुख चम्बा श्रीमती शिवानी बिष्ट जी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रेखा राणा जी,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री परमवीर पंवार जी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री शिशपाल थपलियाल जी, कुलानंद चमोली जी सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित।

शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी...

आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में हो रंग-रोगन, लगायें योजनाओं के बैनर-पोस्टर : डॉ. धन सिंह रावत

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम आदमी को सुलभता से मिले। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस...

आम नागरिक बनकर जिला चिकित्साालय पहुचे जिलाधिकारी, चिकित्सालय में मचा हड़कम।

जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः निजी वाहन से पंहुचे जिला चिकित्साालय आम नागरिक की भांति लाईन में लगकर बनवाया अपना ओपडी पर्चा, जांची चिकित्सालय...

“श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को “श्री गणेश चतुर्थी“ के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सनातन परम्परा में किसी भी...

देहरादून में होगी फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की तैनाती, वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन

अब प्रदेश में रजिस्ट्री में फ्रॉड केस होने पर गठित एसआईटी टीम को दस्तावेजों का सैंपल चंडीगढ़ नहीं भेजना पड़ेगा। इसके लिए देहरादून में...

पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जाना स्वास्थ्य हाल ।

एम्स ऋषिकेश में बीते दिनों से भर्ती पत्रकार योगेश डिमरी का क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य हाल जाना। इस दौरान...

कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा मान्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कार्यकर्ता संबाद एवं समरसता भोज का कार्यक्रम महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ...

दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हुई चर्चा, जल्द...

दिल्ली: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने नईदिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा जी व संघ के अन्य पदाधिकारियों से...

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन...