आज दिनाँक 25 नवम्बर 2022 को जनपद देहरादून में डाकपत्थर से संबंधित पटवारी द्वारा सूचना दी गई की कोटी इछाड़ी डेम से आगे तिमरा गांव के पास टौंस नदी में एक व्यक्ति डूब गया हैं।
उक्त सूचना पर SDRF टीम ASI सुरेश तोमर के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा टोंस नदी की गहराई में डीप डाइवर के मदद से शव को बरामद कर राजस्व पुलिस के सुपुर्द किया गया।
*मृतक का विवरण*:-
मुन्ना दास पुत्र सुखदास उम्र ४६
निवासी तिमरा ,देहरादून ,कोटि
*रेस्क्यू टीम का विवरण* :-
ASI सुरेश तोमर
आरक्षी विक्रम सिंह
आरक्षी लक्ष्मण सिंह
आरक्षी रजत तोमर
आरक्षी प्रेम सिंह
आरक्षी अमित चंद